[ad_1]
नेहा कक्कड़ अपनी सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं। उनके गाए कई गाने फैंस की फेवरेट लिस्ट में शुमार रहते हैं। मगर, अचानक इस वक्त सोशल मीडिया का माहौल उनके विरोध में जाता दिख रहा है। कोई उनकी सिंगिंग पर बैन लगाने की बात कर रहा है तो कोई खुद नेहा से सिंगिंग छोड़ने की गुजारिश करता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, कुछ यूजर्स तो सिंगर को जेल भेजने तक की बात कर रहे हैं! आखिर चहेती गायिका के प्रति इस कदर गुस्सा क्यों फूट पड़ा है? आइए जानते हैं…
हाल ही में नेहा कक्कड़ ने 90 के दशक की हिट पॉप सिंगर फाल्गुनी पाठक का पॉपुलर गाना ‘मैंने पायल है छनकाई’ रिक्रिएट किया है। एक तरफ कुछ लोगों को यह गाना बेहद पसंद आ रहा है, वहीं, कुछ लोग नेहा से खफा हैं। खासकर नेहा ने इस गाने को रिक्रिएट करके फाल्गुनी के फैन क्लब को बेहद निराश कर दिया है। इस गाने में नेहा की आवाज की लोग खूब आलोचना कर रहे हैं और उन्हें 90 के दौर के इस हिट क्लासिक सॉन्ग को बरबाद करने के लिए जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link