Home Sports VIDEO: वेंकटेश अय्यर ढाक की थाप पर जमकर थिरके, जानें क्या होता है ‘धुनुची नाच’

VIDEO: वेंकटेश अय्यर ढाक की थाप पर जमकर थिरके, जानें क्या होता है ‘धुनुची नाच’

0
VIDEO: वेंकटेश अय्यर ढाक की थाप पर जमकर थिरके, जानें क्या होता है ‘धुनुची नाच’

[ad_1]

हाइलाइट्स

वेंकटेश अय्यर ढाक की थाप पर जमकर थिरके
जानें क्या होता है ‘धुनुची नाच’
देश में नवरात्रि फेस्टिवल की मची है धूम

नई दिल्ली. देश में इन दिनों नवरात्रि फेस्टिवल की धूम मची हुई है. आमजन से लेकर खासजन तक हर वर्ग के लोग इस त्यौहार में रमे हुए हैं. भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) के उपर भी इस फेस्टिवल का रंग चढ़ा हुआ है. 27 वर्षीय खिलाड़ी ने अपना एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस वीडियो में वह पर्पल कलर के ड्रेस में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. भारतीय ऑलराउंडर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, ‘यह समय कुछ धुनुची नाच का है.’ इसके साथ ही उन्होंने पर्पल हार्ट की इमोजी लगाई है.

बता दें धुनुची नाच ढाक की थाप पर किया जाने वाला एक डांस है. इस डांस को दुर्गा पूजा में आरती के दौरान श्रद्धालु बड़े मन से करते हैं. मिट्टी से बनी धुनुची में लोग नारियल की भूसी, हवन सामग्री और कपूर रखकर जलाते हैं. इस दौरान इसमें से निकले वाला धुंआ बेहद सुगंधित और मनमोहक होता है. इसके बाद श्रद्धालु इस धुनुची को हाथ या फिर दांतों में फंसाकर ढाक की ताल पर डांस करते हैं.

यह भी पढ़ें- RSWS Final 2022: नमन ओझा ने लगाया शतक, श्रीलंका को जीत के लिए मिला 196 रनों का लक्ष्य

नवरात्रि फेस्टिवल की धूम सबसे अधिक बंगाल में देखी जाती है. शायद ही वजह है कि केकेआर ने अपने चहेते खिलाड़ियों को इस प्रमुख पर्व के लिए बुलाया है. मौजूदा समय में केकेआर के खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह के साथ-साथ नवनियुक्त मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित दुर्गा पूजा मनाने के लिए कोलकाता में हैं.

Tags: Indian cricket news, Kolkata Knight Riders, Navaratri, Venkatesh Iyer



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here