[ad_1]

रेलवे स्टेशन पर फ्री वाई-फाई चलाते लोग
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
देश के 6105 रेलवे स्टेशनों पर अब ब्रॉडबैंड रेलवायर ग्राहक रेलटेल के हाई स्पीड वाईफाई नेटवर्क पर अपने होम ब्रॉडबैंड प्लान का मजा ले सकेंगे। इसके लिए ग्राहकों को अब रेलवे स्टेशनों पर प्रीपेड वाई-फाई प्लान खरीदने की आवश्यकता नहीं होगी। वे रेलटेल के वाई-फाई नेटवर्क पर अपने रेलवायर एफटीटीएच (फाइबर टू द होम) सब्सक्रिप्शन का उपयोग कर सकते हैं। रेलवे ने इसकी जानकारी दी।
इन लोगों को होगा फायदा
रेलवे ने बताया कि इसके लिए ब्रॉडबैंड रेलवायर ग्राहकों को रेलवायर एसएसआईडी का चयन करना होगा और यूजर आईडी और पासवर्ड डालने के बाद कैप्टिव पोर्टल (लॉग इन स्क्रीन) पर दिए गए हाइपर लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद वे अपने रेलवायर एफटीटीएच प्लान का आनंद ले सकेंगे। बता दें कि रेलवे की इस योजना का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा, जिनके घर रेलवे स्टेशनों के पास हैं। वे रेलवे के ब्रॉडबैंड रेलवायर का कनेक्शन आसानी से ले सकेंगे और उसका ज्यादा उपयोग भी कर सकेंगे।
किसी भी ओटीटी सामग्री का ले सकेंगे मजा
रेलवे ने कहा कि स्टेशनों के वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करके अब 6105 रेलवे स्टेशनों में से किसी पर भी ओटीटी सामग्री का आनंद लिया जा सकता है। उसी समय परिवार के अन्य सदस्य होम ब्रॉडबैंड पर भी ओटीटी का आनंद ले सकते हैं।
भारत भर में रेलवे स्टेशनों पर फैला है रेल-टेल का नेटवर्क
रेलवे स्टेशनों पर रेलटेल का वाई-फाई पूरे भारत में फैला हुआ है। इतना ही नहीं, रेलटेल पूरी दुनिया में सबसे बड़े एकीकृत सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क में से एक है। रेलटेल के नेटवर्क पर हर दिन 10 लाख से अधिक यूजर एक्सेस करते हैं। इस समय रेलवायर के पूरे भारत में 4.82 लाख ग्राहक हैं। यह भी देखा जा रहा है कि ये संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।
रेलवायर ब्रॉडबैंड प्लान 499 रुपये प्रति माह से शुरू होता है। इस प्लान में ग्राहकों को 14 ओटीटी प्लेटफार्म का उपयोग करने की सुविधा मिलती है। ये प्लान काफी किफायती होने के साथ ही पूरे देश में उपलब्ध है।
रेलटेल के सीएमडी संजय कुमार ने बताया कि रेलटेल अपने रेलवायर इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, क्षेत्रों में और विस्तार निकट भविष्य में अपने रेलवायर ग्राहकों के लिए अधिक इंफोटेनमेंट पेशकश और प्लान्स को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि रेलवायर ग्राहकों के लिए पूरे भारत में स्टेशन वाईफाई नेटवर्क पर होम ब्रॉडबैंड की सुविधा उपलब्ध कराना हमारा एक अनूठी योजना है।
गौरतलब है कि हाल ही में रेलटेल ने प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (पीएम-वाणी) योजना पर आधारित अपनी सार्वजनिक वाईफाई सेवाओं तक पहुंच की शुरुआत की थी। पहले चरण में इस सुविधा की शुरुआत 100 रेलवे स्टेशनों पर की गई है।
क्या है पीएम वाणी योजना
पीएम-वाणी(प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस) भारत सरकार के दूरसंचार विभाग का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। पीएम वाणी योजना का मुख्य उद्देश्य सभी सार्वजनिक स्थलों पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध करवाना है। इस योजना के माध्यम से अब पूरे देश का प्रत्येक नागरिक इंटरनेट से कनेक्ट हो सकता है। जिससे कि उन्हें बहुत सारी सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस योजना के माध्यम से व्यापार करने में भी आसानी होगी।
[ad_2]
Source link