[ad_1]
हाइलाइट्स
राहुल द्रविड़ ने युवाओं को सिखाए क्रिकेट के गुण
पंत ने पुलिस कर्मियों के साथ खिंचवाई तस्वीर
भारतीय टीम पहुंच चुकी है गुवाहाटी
नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को गुवाहाटी स्थित बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमें गुवाहाटी पहुंच चुकी हैं. इस बीच भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और युवा विकेटकीपर खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को स्थानीय लोगों, पुलिस कर्मियों और युवा क्रिकेटरों के साथ घुलते मिलते देखा गया. इस पल के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, और भारतीय फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं.
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है कि पंत एक जगह पुलिस कर्मियों और युवा क्रिकेटरों के बीच घिरे हुए हैं. यहां लोग उनके साथ सेल्फी और उनका ऑटोग्राफ लेने के लिए लाइन में लगे हुए हैं. यहां भारतीय क्रिकेटर ने अपने चाहने वालों को निराश भी नहीं किया. उन्होंने कई पुलिस कर्मियों और युवा क्रिकेटरों के साथ तस्वीर खिंचवाई और उन्हें ऑटोग्राफ देकर खुश होने का मौका दे दिया.
Rishabh Pant always finds time to give an autograph and take selfies with cricket fans. pic.twitter.com/IYnPh2ac02
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 1, 2022
यह भी पढ़ें- Women Asia Cup 2022: जेमिमा रोड्रिग्स से लेकर डी हेमलता तक… भारतीय टीम की जीत के 3 हीरो
वहीं भारतीय टीम के गुरु राहुल द्रविड़ की भी एक तस्वीर वायरल हो रही है. हालांकि वह इस तस्वीर में सेल्फी या ऑटोग्राफ देते हुए नजर नहीं आ रहे हैं. अपितु वह अपने ज्ञान के भंडार से असम क्रिकेट अकादमी के जूनियर क्रिकेटरों को अपना अनुभव बांटते हुए नजर आ रहे हैं.
Rahul Dravid sharing his experience with the junior cricketers at Assam Cricket Academy. pic.twitter.com/Uqyqx26hBx
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 1, 2022
बता दें भारत और अफ्रीका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है. टीम इंडिया अगर दूसरे मुकाबले में भी जीत हासिल करने में कामयाब होती है तो उसका प्रतिष्ठित सीरीज पर कब्जा हो जाएगा. सीरीज का तीसरा मुकाबला चार अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs South Africa, Indian Cricket Team, Rahul Dravid, Rishabh Pant
FIRST PUBLISHED : October 01, 2022, 18:06 IST
[ad_2]
Source link