[ad_1]
हाइलाइट्स
मणिपाल टाइगर्स ने इंडिया कैपिटल्स को 3 विकेट से हराया
मणिपाल टाइगर्स की ओर से रिकार्डो पॉवेल ने खेली धुआंधारी पारी
अपना आखिरी लीग मैच जीत कर भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच सके टाइगर्स
नई दिल्ली. ओपनर रिकार्डो पॉवेल (Ricardo Powell) की विस्फोटक पारी के बूते मणिपाल टाइगर्स ने जोधपुर में खेले गए लीजेंड्स लीग क्रिकेट के 12वें लीग मैच में इंडिया कैपिटल्स (India Capitals vs Manipal Tigers) को 3 विकेट से हरा दिया. हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की कप्तानी वाली मणिपाल टाइगर्स की छह मैचों में यह दूसरी जीत है.
इस जीत के बावजूद मणिपाल टाइगर्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गए. रॉस टेलर की अगुआई वाली इंडिया कैपिटल्स की छह मैचों में यह दूसरी हार है. इंडिया कैपिटल्स टीम 7 अंकों के साथ प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है जबकि मणिपाल टाइगर्स की 5 अंक के साथ सबसे निचले चौथे नंबर पर रही.
मणिपाल टाइगर्स ने टॉस जीतकर इंडिया कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया. मणिपाल टाइगर्स की ओर से ओपनर हैमिल्टन मसाकाद्जा, विकेटकीपर दिनेश रामदीन और कप्तान रॉस टेलर ने अर्धशतकीय पारी खेली. मसाकद्जा ने 35 गेंदों पर 60 रन बनाए वहीं दिनेश रामदीन ने 51 गेंदों पर 64 रन बनाए जबकि रॉस टेलर ने 31 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए. मणिपाल ने तीन अर्धशतकीय पारी के दम पर 2 विकेट पर 183 रन बनाए. इंडिया कैपिटल्स की ओर से कोरी एंडरसन के खाते में एक विकेट गया.
यह भी पढ़ें:भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे T20 मैच में क्या बारिश बन सकती है विलेन? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
पृथ्वी शॉ को गरबा सिखाने वाली कौन है ‘मिस्ट्री गर्ल’? सोशल मीडिया पर हो रहे खूबसूरत बाला के चर्चे
रिकार्डो पॉवेल ने 52 गेंदों पर खेली 96 रन की पारी
184 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपाल टाइगर्स टीम ने रिकार्डो पॉवेल के 52 गेंदों पर खेली गई 96 रन की पारी के दम पर 7 विकेट पर 186 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. कोरी एंडरसन ने 21 गेंदों पर 39 रन बनाए वहीं मोहम्मद कैफ ने 31 गेंदों पर 26 रन की पारी खेली. इंडिया कैपिटल्स की ओर से जॉन मूनी और प्रवीण तांबे ने दो दो विकेट लिए.
मणिपाल टाइगर्स प्लेऑफ से बाहर
रिकार्डो पॉवेल को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मणिपाल टाइगर्स का यह आखिरी लीग मैच था. जीत के बावजूद मणिपाल टाइगर्स टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी. उधर, इंडिया कैपिटल्स, भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात की टीमें प्लेऑफ में पहुंच गई हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Harbhajan singh, Hindi Cricket News, Legends League Cricket, Ross taylor
FIRST PUBLISHED : October 02, 2022, 06:30 IST
[ad_2]
Source link