[ad_1]
हाइलाइट्स
सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेली ताबड़तोड़ पारी
22 गेंद में 61 रन बनाए, पांच गगनचुंबी छक्के और इतने ही चौके जड़े
18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक
गुवाहाटी. भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. भारत ने तीन विकेट पर 237 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम जवाब में तीन विकेट पर 221 रन ही बना सकी. भारत ने अपनी सरजमीं पर टी20 सीरीज में पहली बार दक्षिण अफ्रीका को हराया है. दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा नाबाद 106 रन बनाए लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने 22 गेंद में 61 रन की पारी के दौरान पांच गगनचुंबी छक्के और इतने ही चौके जड़े. उन्होंने 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया जो भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है.
मैच के बाद सूर्यकुमार ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी कर रहे थे, इसलिए मुझे रनों की गति को बरकरार रखना था. मैंने अपनी पारी का खूब आनंद उठाया.’ उन्होंने कहा, ‘जब आप पहले बल्लेबाजी करते हैं तो अच्छी बल्लेबाजी करके अधिक से अधिक रन बटोरना चाहते हैं.’ इस दौरान उन्होंने मिलर की भी तारीफ की. सूर्यकुमार ने कहा, ‘मिलर ने आकर्षक अंदाज में बल्लेबाजी की. मुझे पसंद आई.’
सूर्यकुमार ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
क्रीज पर विराट कोहली की मौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के सभी गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोर. 15वें ओवर में रबाडा के खिलाफ दो छक्के और दो चौंके जड़े. इस ओवर से 22 रन बने. सूर्यकुमार ने 17वें ओवर में पार्नेल के खिलाफ दो छक्का लगाकर 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में इस साल का उनका 50वां छक्का था. वह लिस्ट में टॉप पर हैं.
ऐसा पहली बार हुआ है… टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप से पहले जीत का ‘बूस्टर डोज’
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा कि टीम को आखिरी ओवरों की गेंदबाजी पर ध्यान देने की जरूरत है. ‘हिट मैन’ ने कहा, ‘ हमने पिछले पांच-छह मैचों में आखिरी ओवर में अच्छी गेंदबाजी नहीं की. आखिरी ओवर में गेंदबाजी निश्चित रूप से मुश्किल काम है. इसलिए हम बल्ले से कुछ अतिरिक्त रन जुटाने की कोशिश करते है.’
उन्होंने सूर्यकुमार यादव के बारे में पूछे जाने पर मजाकिया लहजे कहा, ‘उनकी बल्लेबाजी की लय को देखते हुए हम सोच रहे हैं कि अब उन्हें 23 अक्टूबर को ही मैदान पर उतारा जाए.’ गौरतलब है कि भारतीय टीम को टी20 विश्व कप में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान को शुरू करना है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cricket news, India vs South Africa, Suryakumar Yadav
FIRST PUBLISHED : October 03, 2022, 00:14 IST
[ad_2]
Source link