Home Breaking News Maharashtra: वसई में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में हुआ बड़ा धमाका, हादसे में सात साल के मासूम की दर्दनाक मौत

Maharashtra: वसई में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में हुआ बड़ा धमाका, हादसे में सात साल के मासूम की दर्दनाक मौत

0

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

इलेक्ट्रिक गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। हर दिन कहीं न कहीं से इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की खबरें सामने आती रहती हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के पालघर के वसई का है, जहां रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। वसई में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी को चार्ज करते समय अचानकर विस्फोट हुआ जिसकी चपेट में आने से एक सात साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद बच्चे को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई। बच्चे की पहचान शब्बीर शाहनवाज के रूप में हुई है।

मानिकपुर थाना के पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, शब्बीर अपनी दादी के साथ सो रहा था। बच्चे के पिता सरफराज अंसारी ने रात करीब 2:30 बजे कमरे में बैटरी चार्ज करने के लिए रखी और अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे विस्फोट की आवाज और उसके बाद शॉर्ट सर्किट की आवाज से वे उठ गए। सरफराज अंसारी और उसकी पत्नी ने कमरे में जाकर देखा कि बच्चे की दादी को मामूली चोटों आई हैं, लेकिन शब्बीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद शब्बीर को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया जहां दो अक्तूबर को शब्बीर ने दम तोड़ दिया। विस्फोट से खिड़की के शीशे टूट गए और घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घरेलू उपकरण और कई समान भी नष्ट हो गए। स्कूटर घर के बाहर खड़ा था। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। इस मामले में मानिकपुर पुलिस ने बताया कि ज्यादा गर्म करने से विस्फोट हो सकता है। जयपुर स्थित स्कूटर निर्माता को बैटरी की जांच करने के लिए कहा गया है। आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि सरफराज अंसारी ने इस बात से इनकार किया कि बैटरी ज्यादा गर्म हो गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें करीब तीन से चार घंटे बैटरी चार्ज करने के लिए कहा गया था। पुलिस ने निवासियों से रात के समय बैटरी और सेलफोन चार्ज नहीं करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरियों को खुले में चार्ज किया जाना चाहिए और चार्जिंग के दौरान ध्यान देना चाहिए।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here