Home Sports पीवी सिंधु ने पहली बार लिया गुजराती थाली के लजीज व्यंजनों का स्वाद, VIDEO में बोलीं- मजा आवत है…

पीवी सिंधु ने पहली बार लिया गुजराती थाली के लजीज व्यंजनों का स्वाद, VIDEO में बोलीं- मजा आवत है…

0
पीवी सिंधु ने पहली बार लिया गुजराती थाली के लजीज व्यंजनों का स्वाद, VIDEO में बोलीं- मजा आवत है…

[ad_1]

हाइलाइट्स

नेशनल गेम्स का उद्घाटन 27 सितंबर को पीएम मोदी ने किया था.
इस दौरान देशभर से बड़े एथलीट और ओलंपियन यहां पर पहुंच रहे हैं.
इस दौरान खिलाड़ियों को गुजराती कल्चर से भी रूबरू कराया जा रहा है.

नई दिल्ली. गुजरात में इन दिनों नेशनल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है, इसके लिए देश भर के भारतीय खेल सितारे और एथलीट यहां पर पहुंच रहे हैं, वह खेलों के साथ ही साथ गुजराती कल्चर और वहां के गरबा नाइट में शामिल हो रहे हैं. भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और बजरंग पूनिया, अंजू बॉबी जार्ज जैसे सितारे खिलाड़ी गुजराती गरबा नाइट में ट्रेडिशनल लुक में नजर आ चुके हैं. इस बीच पीवी सिंधु का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फेमस  गुजराती थाली का लुत्फ ले रही हैं.

बता दें कि नेशनल गेम्स का उद्घाटन 27 सितंबर को पीएम मोदी ने किया था. इस दौरान देशभर से बड़े एथलीट और ओलंपियन वहां पर मौजूद रहेंगे. इस दौरान खिलाड़ियों को गुजराती कल्चर से भी रूबरू कराया जा रहा है. इसी बीच पीवी सिंधु का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सूरत के मैरिएट होटल में गुजराती थाली के लजीज व्यंजनों का स्वाद ले रही हैं. वीडियो में वह कहती हैं, “गुजराती भोजन का स्वाद बहुत अच्छा है, बहुत अच्छा फील हो रहा है, पहली बार 20 से ज्यादा व्यंजनों का आनंद ले रही हूं.” आखिर में वह गुजराती में कहती हैं, मजा आवत है…”

पीवी सिंधु को पहले नहीं देखा होगा ऐसे खूबसूरत अंदाज में, ट्रेडिशन लुक में किया गरबा; फैंस बरसा रहे हैं प्यार

सिंधु देखी हीरा तराशने की प्रक्रिया
इससे पहले पीवी सिंधु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. जिसमें सिंधु किसी लैब में नजर आ रही हैं और उनके आस-पास कई लोग नजर आ रहे हैं. सिंधु सूक्ष्मदर्शी (माइक्रोस्कोप) में कुछ देखती हैं और बहुत उत्साहित दिख रही हैं. पीवी सिंधु का यह वीडियो सूरत का है. यहां उन्हें हीरों को तराशने की प्रक्रिया देखने के लिए आमंत्रित किया गया था. सिंधु माइक्रोस्कोप में यही प्रक्रिया देख रही थीं, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

VIDEO: बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने नवरात्र के मौके पर अहमदाबाद में फैंस के साथ किया गरबा, जीता दिल

इसके साथ ही लिखा “हीरों की शहर सूरत ने खेल जगत की हीरा पीवी सिंधु का स्वागत किया. सिंधु को हीरा तराशने की प्रक्रिया देखने के लिए बुलाया गया था. इस कार्यक्रम की कुछ झलकियां.” इस वीडियो में बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उम्मीद करता हूं कि उन लोगों ने आपको एक हीरा तोहफे के रूप में भी दिया है.

गुजराती थाली का स्वाद
गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में मौजूद विशाल रेस्टोरेंट में मिलने वाली गुजराती थाली भी काफी प्रसिद्ध हो चुकी है. विशाला एक थीम रेस्टोरेंट है जिसे पारंपरिक रुप में डिजाइन किया गया है. यहां खाना खाने के दौरान गांव जैसा फील आता है. रेस्टोरेंट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि खाने वाले को गांव जैसा अनुभव होता है. इस थाली की कीमत 1 हजार रखी गई है. कई नामी हस्तियां भी इस रेस्टोरेंट की स्पेशल थाली का स्वाद ले चुकी हैं.

Tags: Gujrat, Neeraj chopra dance, Pv sindhu, PV Sindhu Olympics



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here