Home Sports IND vs SA: रुसो-डिकॉक ने भारतीय गेंदबाजों को धोया, साउथ अफ्रीका ने जीता अंतिम टी20

IND vs SA: रुसो-डिकॉक ने भारतीय गेंदबाजों को धोया, साउथ अफ्रीका ने जीता अंतिम टी20

0
IND vs SA: रुसो-डिकॉक ने भारतीय गेंदबाजों को धोया, साउथ अफ्रीका ने जीता अंतिम टी20

[ad_1]

हाइलाइट्स

रिले रुसो के तूफानी शतक से अफ्रीका ने भारत को तीसरे T20 में आसानी से हरा दिया.
हालांकि पहले दो मुकाबले जीतकर भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है.
साउथ अफ्रीका और भारत के बीच 3 वनडे मैचौ की सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी.

इंदौर. रिली रुसो के करियर के पहले शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को यहां तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को 49 रन से हरा दिया, लेकिन श्रृंखला 1-2 से गंवा दी. यह रुसो के करियर का पहला शतक और वह भी केवल 20वें मैच में आया है. हालांकि टीम इंडिया पहली बार क्लीन स्वीप करने का बड़ा मौका गवां बैठी. मंगलवार को इंदौर में भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अफ्रीका ने 3 विकेट पर 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस जीत के बाद अफ्रीकी टीम 6 अक्टूबर से होने वाली वनडे सीरीज के लिए यहां से मानसिक बढ़त लेकर जाएगी.

रुसो ने 48 गेंद में 8 छक्कों और 7 चौकों से नाबाद 100 रन की पारी खेलने के अलावा डिकॉक (68) के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 और ट्रिस्टन स्टब्स (23) के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की. जिससे दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट पर 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. डेविड मिलर ने अंत में सिर्फ पांच गेंद में नाबाद 19 रन बनाए.

India vs South Africa, BCCI, ICC WorldT20, IND vs SA, Riley Russo, de Kock explosive innings, Africa won match, India won T20I series

भारत की आधी टीम 10 ओवर में पवेलियन लौट चुकी थी. (Twitter)

भारतीय टीम ने इसके जवाब में नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम कभी लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में नहीं दिखी. अंतत: 18.3 ओवर में 178 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से दिनेश कार्तिक ने सर्वाधिक 46 रन बनाए. उनके अलावा दीपक चाहर (31), ऋषभ पंत (27) और उमेश यादव (नाबाद 20) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाए. दक्षिण अफ्रीका की ओर से ड्वेन प्रिटोरियस 26 रन देकर तीन विकेट चटकाए. केशव महाराज (34 रन पर दो विकेट), वेन पार्नेल (41 रन पर दो विकेट) और लुंगी एनगिडी (51 रन पर दो विकेट) ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए दो-दो विकेट चटकाए.

LLC 2022: क्रिकेट में स्लेजिंग गलत नहीं है… पठान-मिचेल जॉनसन कंट्रोवर्सी पर गौतम गम्भीर का अजीब बयान

रोहित, सूर्या और श्रेयस फेल, भारत की हार

भारत की तरफ से दिनेश कार्तिक (45) के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया और एक के बाद विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे. कप्तान रोहित, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर बुरी तरह से फेल रहे. बर्थडे बॉय ऋषभ पंत ने भी कुछ अच्छे हाथ दिखाए, लेकिन उनकी पारी लंबी नहीं जा सकी और वह 27 के निजी स्कोर पर कैच आउट हो गए. एक वक्त पर लगा कि भारतीय बल्लेबाज पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाएगी, लेकिन बाद के बल्लेबाजों या कहें गेंदबाजों हर्षल पटेल, दीपक चाहर और उमेश यादव ने अच्छे हाथ दिखाए और मैच को खींचकर आखिरी ओवरों तक ले गए और लाज बचा ली. दीपक चाहर ने 17 गेंदों पर 31 रन की तेज और महत्वपूर्ण पारी खेली.

IND vs SA: रोहित का एक फैसला… पुरानी परेशानी पड़ी भारी, जानिए भारत की हार की बड़ी वजहें

भारत के चारों तेज गेंदबाज दीपक चाहर (चार ओवर में 48 रन पर एक विकेट), मोहम्मद सिराज (चार ओवर में बिना विकेट के 44 रन), हर्षल पटेल (चार ओवर में बिना विकेट के 49 रन) और उमेश यादव (तीन ओवर में 34 रन पर एक विकेट) काफी महंगे साबित हुए.

कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. डिकॉक शुरुआत से ही लय में दिखे. उन्होंने मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर पर छक्के जड़े. बावुमा ने सिराज की गेंद पर एक रन के साथ श्रृंखला में तीसरी पारी में पहला रन बनाया. उनका संघर्ष हालांकि जारी रहा और वह तीन रन बनाने के बाद उमेश यादव की पहली ही गेंद पर रोहित को कैच दे बैठे. रिले रुसो ने उमेश पर लगातार दो चौकों के साथ अपनी पारी की शुरुआत की और फिर अश्विन और सिराज पर छक्के भी मारे. दक्षिण अफ्रीका ने पावर प्ले में एक विकेट पर 48 रन बनाए. डिकॉक और रुसो ने नौवें ओवर में अश्विन पर छक्के जड़े. डिकॉक ने उमेश पर छक्के के साथ 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

Tags: BCCI, ICC WorldT20, India vs South Africa

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here