Home Sports रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक करते दिखे हंसी-ठिठोली, ये सीरीज जीतने की खुशी या टांग खिंचाई, देखें VIDEO

रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक करते दिखे हंसी-ठिठोली, ये सीरीज जीतने की खुशी या टांग खिंचाई, देखें VIDEO

0
रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक करते दिखे हंसी-ठिठोली, ये सीरीज जीतने की खुशी या टांग खिंचाई, देखें VIDEO

[ad_1]

हाइलाइट्स

साउथ अफ्रीका ने तीसरे और अंतिम T20 में भारत को 49 रन से हरा दिया.
भारत लगातार ने दूसरी T20 सीरीज पर कब्जा किया है.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को T20 सीरीज में 1-2 से हराया था.

इंदौर. साउथ अफ्रीका ने मंगलवार को तीसरे और अंतिम T20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत को 49 रन से हरा दिया, लेकिन सीरीज 1-2 से गंवा दी. वहीं, भारत लगातार ने दूसरी T20 सीरीज पर कब्जा किया है, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को 1-2 से हराया था. पहला मैच हारने के बाद आखिरी दोनों मैच जीतकर सीरीज जीती थी. हालांकि टीम इंडिया पहली बार साउथ अफ्रीका को क्लीन स्वीप करने का बड़ा मौका गवां बैठी.  मंगलवार को इंदौर में भारत के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अफ्रीका ने 3 विकेट पर 227 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में टीम इंडिया 178 रन पर ऑलआउट हो गई.

कड़े मैच के बाद BCCI ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिनेश कार्तिक और कप्तान रोहित शर्मा एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक कर रहे हैं और हल्के फुल्के क्षणों का आनंद ले रहे हैं. असल में, डीके को आज बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया और उन्होंने इसका फायदा उठाते हुए विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की, लेकिन वह अपने और टीम को स्कोर और बड़ा बनाते, इसके पहले ही वह आउट हो गए. आउट होने के पहले उन्होंने केशव महाराज को एक छक्का और एक चौका जड़ चुके थे. जब वह आउट हुए तो सबसे ज्यादा निराश कप्तान रोहित हुए.

अवार्ड सेरेमनी के बाद कप्तान रोहित और कार्तिक दोनों एक-दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं. अब फैंस इस वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर और कमेंट कर रहे हैं. BCCI ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सीरीज जीतने के बाद हंसी का ठिकाना नहीं होता!”

LLC 2022: क्रिकेट में स्लेजिंग गलत नहीं है… पठान-मिचेल जॉनसन कंट्रोवर्सी पर गौतम गम्भीर का अजीब बयान

पंत-कार्तिक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे: द्रविड़

टीम के नए आक्रामक बल्लेबाजी दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए, द्रविड़ ने कहा, ‘‘हमने पिछले टी20 विश्व कप के बाद फैसला किया, रोहित के साथ बैठकर सकारात्मक होने का एक सचेत प्रयास किया.’’ उन्होंने कहा ‘‘हमारे पास सकारात्मक होकर खेलने के लिए बल्लेबाजी है. हमें अपनी टीम को बल्लेबाजी की गहराई के साथ तैयार करना था और जिस तरह से हमने एकजुट हुए हैं उससे खुश हैं.’’

IND vs SA: रोहित का एक फैसला… पुरानी परेशानी पड़ी भारी, जानिए भारत की हार की बड़ी वजहें

मंगलवार के मैच से पहले ही श्रृंखला जीतने के बाद भारत ने विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया था. ऋषभ पंत ने पारी की शुरुआत की और दिनेश कार्तिक को क्रीज पर अधिक समय देने के लिए चौथे नंबर पर भेजा गया. द्रविड़ ने कहा, ‘‘आज उन लोगों को मौका देने का समय था जिन्होंने ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की है. ऋषभ, दिनेश जैसे लोगों के लिए यह मुश्किल है. काश दोनों जारी रखते, वे शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘चार-पांच ओवर और अगर वे खेलते तो यह मुकाबला बहुत करीबी हो सकता था.’’

Tags: Dinesh karthik, India vs South Africa, Rahul Dravid, Rohit sharma



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here