Home Sports सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम में इशांत शर्मा की वापसी, नितीश राणा की अगुवाई में टीम का ऐलान

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम में इशांत शर्मा की वापसी, नितीश राणा की अगुवाई में टीम का ऐलान

0
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम में इशांत शर्मा की वापसी, नितीश राणा की अगुवाई में टीम का ऐलान

[ad_1]

हाइलाइट्स

अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है.
इशांत को मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए सेलेक्ट किया गया है.
इस घरेलू टूर्नामेंट के जरिए इशांत क्रिकेट में वापसी की पुरजोर कोशिश करेंगे.

नयी दिल्ली. अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) को 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम में शामिल किया गया है. इस घरेलू टूर्नामेंट के जरिए इशांत क्रिकेट में वापसी की पुरजोर कोशिश करेंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलने वाले नितीश राणा को दिल्ली का कप्तान बनाया गया है. दिल्ली ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है.

टीम में ऋतिक शौकीन (मुंबई इंडियंस), नवदीप सैनी (राजस्थान रॉयल्स), अनुज रावत (आरसीबी), सिमरजीत सिंह (सीएसके), आयुष बडोनी और मयंक यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स) और ललित यादव (दिल्ली कैपिटल्स)  इसमें हिम्मत सिंह के साथ हितेन दलाल और होनहार युवा देव लकड़ा भी हैं.

संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने कहा, ‘अध्यक्ष और सचिव को हमारे वरिष्ठ खिलाड़ियों पर पूरा भरोसा है और नीतीश उनमें से एक हैं. हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी.’

34 साल के हुए इशांत शर्मा, लॉर्ड्स से बर्मिंघम तक किया था अंग्रेजो को चारों खाने चित

भारत के लिए मैच विनर रहे हैं इशांत शर्मा
अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा टेस्ट मैचों में भारत के लिए मैच विनर खिलाड़ी रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में इस गेंदबाज करीब 70 फीसदी विकेट टेस्ट मैचों में ही चटकाया है. भारतीय गेंदबाज के नाम कुल 434 विकेट दर्ज है. दिल्ली के इस गेंदबाज ने 104 टेस्ट मैचों में 311 विकेट झटके हैं. वहीं, इशांत ने वनडे करियर में 115 और टी20 में सिर्फ 8 विकेट लिए हैं. टेस्ट मैचों में इशांत भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में 5वें नंबर पर हैं.


टीम इस प्रकार है: 
नितीश राणा (कप्तान), हिम्मत सिंह (उपकप्तान), हितेन दलाल, यश ढुल, अनुज रावत (विकेटकीपर), ऋतिक शौकीन, आयुष बडोनी, ललित यादव, इशांत शर्मा, नवदीप सैनी, सिमरजीत सिंह, मयंक यादव, शिवांक वशिष्ठ, देव लाकड़ा, प्रदीप सांगवान, प्रांशु विजयारान.

Tags: Cricket news, Ishant Sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here