[ad_1]
हाइलाइट्स
दक्षिण अफ्रीका से पहला वनडे मुकाबला आज
शिखर धवन को वनडे टीम की कमान दी गई है
नई दिल्ली: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका को टी20 सीरीज हराने के बाद अब वनडे मुकाबले की तैयारी में है. वनडे टीम की कमान शिखर धवन के पास है. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में खेले कई खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ में खेला जाएगा. मैच में कई ऐसे खिलाड़ी होंगे, जिनको आमने-सामने देखना मजेदार होगा.
शिखर धवन vs लुंगी नगीदी
शिखर धवन बेशक वनडे क्रिकेट में एक बेहतरीन बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन 2022 में 13 पारियों में इस दिग्गज का स्ट्राइक रेट 76.33 से नीचे का रहा है. कगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्किया के अलावा तेज गेंदबाज लुंगी नगीदी भी भारत के लिए आक्रमक साबित हो सकते हैं. नगीदी शुरुआत के ओवरों में गेंदबाजी करने आते हैं. वह शिखर धवन के खिलाफ अपनी कटर का इस्तेमाल कर सकते है. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों का आमना-सामना देखना मजेदार होगा.
PCB के चेयरमैन रमीज राजा को क्यों याद आया विराट कोहली का शतक?
दीपक चाहर vs जानेमन मलान
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ ओपनर जानेमन मलान ने 2021 में शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था. उन्होंने 19 वनडे पारियों में चार अर्धशतक और तीन शतक लगाए हैं. चाहर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया है, जब दीपक चाहर शुरुआत में नई गेंद से स्विंग कराएंगे तो यह देखना मजेदार होगा कि मलान स्विंग गेंद को किस तरह से खेलते हैं. दीपक चाहर ने जनवरी में हुए वनडे सीरीज में जानेमन मलान को 1 रन पर आउट किया था.
भारत के 14 खिलाड़ियों का टी20 वर्ल्ड कप में कैसा रहा है प्रदर्शन, एक क्लिक में जानिए पूरी डिटेल
श्रेयस अय्यर vs तबरेज शम्सी
श्रेयस अय्यर स्पिन गेंदबाजी के एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं. 50 ओवर का मैच उन्हें सावधानी और आक्रामकता के साथ खेलने के लिए सही समय देते हैं. वो पिछले कुछ महीनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. हालांकि अब चयनकर्ता ने उनपर भरोसा जताकर उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उप कप्तान भी बनाया है. दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर तबरेज शम्सी भारत के खिलाफ पिछले 2 टी20 में जगह नहीं बना सके थे, लेकिन उम्मीद है कि आज पहले मुकाबले में उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा. बीच के ओवरों में शम्सी साझेदारी तोड़ने में माहिर हैं. ऐसे में उप कप्तान अय्यर और शम्सी को आमने-सामने देखना मजेदार होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Deepak chahar, India vs South Africa, Lungi Ngidi, Shikhar dhawan, Shreyas iyer
FIRST PUBLISHED : October 06, 2022, 12:50 IST
[ad_2]
Source link