Home Sports VIDEO: किंग कोहली ने सूट-बूट में ढाया कहर, पंड्या, कार्तिक और चहल का अंदाज ही निराला

VIDEO: किंग कोहली ने सूट-बूट में ढाया कहर, पंड्या, कार्तिक और चहल का अंदाज ही निराला

0
VIDEO: किंग कोहली ने सूट-बूट में ढाया कहर, पंड्या, कार्तिक और चहल का अंदाज ही निराला

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली सूट-बूट में नजर आए हैंडसम
पंड्या, कार्तिक और चहल भी नहीं रहे पीछे
ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई भारतीय टीम

नई दिल्ली. आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड 2022 (ICC Men’s T20 World Cup 2022) के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज 16 अक्टूबर से हो रहा है. हालांकि सुपर 12 राउंड के मुकाबले 22 अक्टूबर से शुरू होंगे. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप अभियान का आगाज एक दिन बाद यानी 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. भारत और पाकिस्तान के बीच यह हाईवोल्टेज मुकाबला मेलबॉर्न स्तिथ मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

टी20 वर्ल्ड 2022 के लिए भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में दी गई है. वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी उनके साथी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के हाथों में है. ऑस्ट्रेलिया रवाना होते दौरान सभी खिलाड़ी सूट बूट में काफी हैंडसम नजर आए. रवाना होने से पहले खिलाड़ियों ने कुछ तस्वीरें अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं, जो इस प्रकार हैं-

यह भी पढ़ें- चावल दाल के साथ आइसक्रीम, चिकन के साथ रसगुल्ले, कोहली ने साहा की खोली पोल

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने अपनी और दिनेश कार्तिक की एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों खिलाड़ी सूट बूट में एक साथ नजर आ रहे हैं. पंड्या ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, ‘ऑस्ट्रेलिया के लिए रास्ते में.’

वहीं भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने भी अपने आरसीबी के साथियों खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में कोहली के साथ-साथ हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल एक साथ नजर आ रहे हैं.

बता दें ब्लू आर्मी ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद पर्थ में कुछ अभ्यास मुकाबले खेलेगी. अभ्यास मुकाबले खेलने का मकसद टी20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया में सेट होने की मंशा है.

Tags: Dinesh karthik, Hardik Pandya, T20 World Cup 2022, Virat Kohli, Yuzvendra Chahal



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here