[ad_1]
हाइलाइट्स
40वें ओवर में संजू सैमसन को स्ट्राइक मिली, जीत के लिए 30 रन की जरूरत थी.
तबरेज शम्सी के इस ओवर में संजू ने पहली बाल पर छक्का और बाद में तीन चौके लगाए.
संजू का स्ट्राइक न चेंज करना भारत पर भारी पड़ा और आखिर में नतीजा सबके सामने हैं.
लखनऊ: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया. मैच बेहद रोमांचक रहा और आखिरी ओवर में जाकर खत्म हुआ, भारत यह मुकाबला 9 रन से हार गया, इसमें सबसे ज्यादा चर्चा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की बेहतरीन पारी की हो रही है, वह अंतिम ओवर तक डटे रहे, फिर भी टीम को मैच नहीं जिता पाए. उनकी इस बात के लिए आलोचना भी हो रही है कि उन्होंने 39वें ओवर में स्ट्राइक क्यों नहीं बदली, दरअसल वह मैच का निर्णायक ओवर साबित हो सकता था.
असल में, संजू सैमसन 39वें ओवर में नॉन स्ट्राइक पर थे और उनके साथ क्रीज पर आवेश खान बैटिंग कर रहे थे, ओवर कसिगो रबाड़ा कर रहे थे. पहली तीन गेंदों पर रन नहीं मिला, चौथी बॉल आवेश ने शॉट खेला और संजू चाहते तो एक रन लेकर स्ट्राइक अपने पास रख सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और दो रन दौड़ गए. जिससे स्ट्राइक फिर से आवेश के पास ही रही. आखिरी ओवर में आवेश आउट हो गए. एक गेंद रवि ने खेली और चौका जड़ दिया.
दीपक हुड्डा फिट… T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना, बुमराह के रिप्लेसमेंट पर संशय बरकरार
VIDEO: शिखर धवन की कप्तानी में खुली 2 खिलाड़ियों की किस्मत, टीम इंडिया के लिए किया वनडे डेब्यू
साउथ अफ्रीका के खिलाफ फिसड्डी फील्डिंग, दो लगातार गेंद पर टपकाए कैच; बीच मैदान में चिल्ला उठे आवेश
जब आखिरी ओवर यानि 40वें ओवर में संजू सैमसन को स्ट्राइक मिली, लेकिन तब तक मैच भारत के हाथ से निकल चुका था. क्योंकि आखिरी ओवर में जीतने के लिए 30 रन की जरूरत थी. बॉल तबरेज शम्सी के हाथ में थी, संजू ने पहली बाल पर छक्का, और बाद में तीन चौके लगाए, लेकिन वह मैच जिताने के लिए नाकाफी साबित हुए. संजू का स्ट्राइक न चेंज करना भारत पर भारी पड़ा और आखिर में नतीजा सबके सामने हैं, भारत को 9 रन से मुकाबला गंवाना पड़ा. साथ ही सीरीज में भी 1-0 से पीछे हो गए.
संजू के अलावा श्रेयस और शार्दुल ने अच्छी पारियां खेलीं
भारतीय टीम संजू सैमसन (नाबाद 86 रन) और श्रेयस अय्यर (50 रन) के अर्धशतकों से जीत के करीब पहुंचने के बावजूद गुरूवार को यहां तीन मैचों की श्रृंखला के बारिश से प्रभावित पहले एक दिवसीय मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से नौ रन से हार गई. डेविड मिलर (नाबाद 75) और हेनरिच क्लासेन (नाबाद 74) की शानदार अर्धशतकीय पारियों से दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर में चार विकेट पर 249 रन का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरूआत अच्छी नहीं रही, टीम ने 8 रन के स्कोर पर दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये थे.
जवाब में सैमसन (63 गेंद, नौ चौके, तीन छक्के) और अय्यर (37 गेंद, आठ चौके) के अर्धशतक ने टीम को संभालने में अहम भूमिका निभायी. सैमसन ने अय्यर के साथ पांचवें विकेट के लिये 67 रन और शार्दुल ठाकुर (33 रन) के साथ छठे विकेट के लिये 93 रन की साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया था. पर टीम 40 ओवर में आठ विकेट पर 240 रन ही बना सकी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Avesh khan, Cricket news, India vs South Africa, Sanju Samson, Team india
FIRST PUBLISHED : October 06, 2022, 23:47 IST
[ad_2]
Source link