Home Sports Women’s Asia Cup 2022: निदा डार बल्ले और गेंद से पड़ी भारी, भारत को पाकिस्तान से मिली हार

Women’s Asia Cup 2022: निदा डार बल्ले और गेंद से पड़ी भारी, भारत को पाकिस्तान से मिली हार

0
Women’s Asia Cup 2022: निदा डार बल्ले और गेंद से पड़ी भारी, भारत को पाकिस्तान से मिली हार

[ad_1]

हाइलाइट्स

महिला एशिया कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया
पाकिस्तान ने 6 विकेट पर 137 रन बनाए थे
भारतीय टीम 124 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई

नई दिल्ली. बांग्लादेश में खेले जा रहे महिला एशिया कप के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को हार का सामना पड़ा. पाकिस्तान ने निदा डार के 56 रन के पारी की बदौलत 6 विकेट पर 137 रन का स्कोर खड़ा किया. टीम इंडिया लचर बल्लेबाजी की वजह से महज 124 रन तक ही पहुंच पाई. निदा ने गेंदबाजी में भी हाथ दिखाते हुए 2 विकेट चटकाए. भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाकर यहां पहुंची थी लेकिन पाकिस्तान ने उसके विजय रथ को रोक दिया. इस मैच के बाद अब भारत और पाकिस्तान दोनों के पास चार मुकाबले के बाद तीन जीत से 6-6 अंक हैं.

नहीं चली टीम इंडिया की बल्लेबाजी

पाकिस्तान से मिले स्कोर का पीछा करते हुए भारतीय टीम में हड़बड़ी दिखी. 138 रन का आसान लक्ष्य भी भारत ने लचर बल्लेबाजी प्रदर्शन की वजह से मुश्किल बना दिया. टॉप आर्डर बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहा. मेघना 15 तो स्मृति मंधाना 17 रन बनाकर वापस लौटी वहीं टॉप फॉर्म में चल रही जेमिमा रोड्रिगेज महज 2 रन ही बना पाई. कप्तान हरमनप्रीत कौर सिर्फ 12 रन का योगदान दे पाई. इस मैच में उनका नीचले क्रम में आना समझ से परे रहा.

ऋचा की पारी ने बढ़ाया रोमांच

19 साल की ऋचा घोष की बल्लेबाजी ने मैच में रोमांच पैदा कर दिया. भारत जब बैकफुट पर नजर आ रहा था तभी तीन छक्के जड़ते हुए इस युवा ने सनसनी पैदा कर दी. हालांकि 13 गेंद खेलने के बाद 26 रन बनाकर वह आउट हुई और इसी के साथ भारत की उम्मीदों ने भी दम तोड़ दिया.

निदा और बिस्माह की साझेदारी ने बदला खेल

पाकिस्तान की टीम को शुरुआती झटके लगने के बाद निदा डार ने एक छोर पर डटकर बेमिसाल पारी खेली. 37 गेंद पर 5 चौके और 1 छक्का लगाते हुए उन्होंने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अब भूमिका निभाई. चौथे विकेट के लिए बिस्माह मारूफ के साथ मिलकर उन्होंने 76 रन की अहम साझेदारी कर डाली. 33 रन पर 3 विकेट गंवाने वाले पाकिस्तान ने 6 विकेट पर 137 रन का स्कोर खड़ा किया.

Tags: Harmanpreet kaur, India Vs Pakistan, India vs Pakistani, Indian Womens Team, Team india, Women Asia Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here