[ad_1]
हाइलाइट्स
रिजवान के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का जुड़ा खास रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में 1500 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे क्रिकेटर बने
पाकिस्तान के विकेटकीपर खिलाड़ी हैं मोहम्मद रिजवान
नई दिल्ली. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) का बल्ला इन दिनों जमकर आग उगल रहा है. 30 वर्षीय पाकिस्तानी बल्लेबाज के प्रचंड फॉर्म का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह अपने पिछले 10 पारियों में छह अर्द्धशतक लगा चुके हैं. इस दौरान दो बार वह नाबाद भी रहे हैं. मैच के दौरान वह पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका अदा कर रहे हैं. उनके बेहतरीन प्रदर्शन का फल भी उन्हें मिल रहा है. वह दिन प्रतिदिन कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक खास उपलब्धी हासिल की है.
रिजवान टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में 1500 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. रिजवान से पहले यह खास उपलब्धी केवल बाबर आजम (Babar Azam) और क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम दर्ज थी. गेल ने साल 2012 में 1532 और 2015 में 1665 रन बनाए थे. वहीं बाबर ने साल 2012 में 1779 और 2019 में 1607 रन बनाए थे.
यह भी पढ़ें- चेतेश्वर पुजारा को मिला नई टीम का साथ, तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी
रिजवान मौजूदा समय में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज में व्यस्त हैं. बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अपनी टीम की जीत में अहम किरदार निभाया था. मैच के दौरान जहां पाकिस्तान के अन्य बल्लेबाज रनों के लिए जूझ रहे थे. वहीं रिजवान ने एक छोर संभाले रखा. इस दौरान वह 50 गेंद में 156.00 की स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाकर नाबाद रहे. रिजवान को इस उम्दा पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.
बात करें रिजवान के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने पाकिस्तान के लिए 134 इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हुए 135 पारियों में 4509 रन बनाए हैं. रिजवान ने टेस्ट क्रिकेट में 24 मैच खेलते हुए 37 पारियों में 41.1 की औसत से 1232, वनडे में 47 मैच खेलते हुए 42 पारियों में 30.9 की औसत से 1049 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 63 मैच खेलते हुए 56 पारियों में 53.0 की औसत से 2228 रन बनाए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Chris gayle, Mohammad Rizwan, T20, T20 International
FIRST PUBLISHED : October 07, 2022, 21:51 IST
[ad_2]
Source link