Home Sports Women’s Asia cup: पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारत का पलटवार, बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजों ने किया प्रहार

Women’s Asia cup: पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारत का पलटवार, बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजों ने किया प्रहार

0
Women’s Asia cup: पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारत का पलटवार, बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजों ने किया प्रहार

[ad_1]

हाइलाइट्स

महिला एशिया कप में बांग्लादेश और भारत की टक्कर
स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 96 रन जोड़े
भारत ने पांच विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए

नई दिल्ली. महिला एशिया कप में पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जबरदस्त पलटवार किया. सिलहट में खेले जा रहे मैच में भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इस मैच में हरमनप्रीत कौर, डी हेमलता, राधा यादव क स्थान पर शेफाली वर्मा, स्नेह राणा और किरण नवगिरे को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया. स्मृति और शेफाली वर्मा की सलामी जोड़ी ने भारत को धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पावरप्ले में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 59 रन ठोक डाले. इसमें से 26 रन शेफाली के बल्ले से आए तो 31 कप्तान मंधाना ने बनाए.

स्मृति और शेफाली की सलामी जोड़ी ने पहले 2 ओवर में 15 रन जोड़े. इसके बाद दोनों ने बल्लेबाजी का अंदाज बदल दिया और ताबड़तोड़ शॉट्स लगाने शुरू कर दिए. शेफाली ने चौथे ओवर में एक छक्का और दो चौके जड़े. इसके बाद छठे ओवर में भी शेफाली और स्मृति ने बांग्लादेशी गेंदबाज की जमकर खबर ली. इस ओवर में दोनों ने मिलकर चार चौके लगाए. इसमें से तीन स्मृति के बल्ले से आए. भारत को पहला झटका 96 रन के स्कोर पर लगा. स्मृति अर्धशतक से चूक गईं. वो 47 रन बनाकर रन आउट हो गईं. उन्होंने 6 चौके लगाए. हालांकि, इसके बाद शेफाली ने अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने इसके लिए 40 गेंद खेली. शेफाली ने चार चौके और 2 छक्के लगाए.

शेफाली ने 20 टी20 के बाद अर्धशतक जड़ा. उन्होंने पिछली टी20 फिफ्टी, मार्च 2021 में जड़ी थी. शेफाली भी अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाईं और 55 रन बनाकर आउट हो गईं. उन्हें रुमाना अहमद ने क्लीन बोल्ड किया. हालांकि, तब तक दोनों अपना काम कर चुके थे. लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा गई. भारत ने 17वें ओवर में लगातार दो विकेट गंवाए. पहले ऋचा घोष 4 और फिर केपी नवगिरे बिना खाता खोले आउट हो गईं. हालांकि, दूसरे छोर पर जेमिमा रोड्रिग्स डटी रहीं और भारत को 159 रन के स्कोर तक पहुंचाया. जेमिमा 24 गेंद में 35 रन बनाकर नाबाद रहीं.

Tags: Shafali verma, Smriti mandhana, Women Asia Cup, Women cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here