[ad_1]
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि जहां तक मुझे याद है 80 के दशक में पहली बार पैलेस ऑन व्हील्स की शुरुआत हुई थी। यह ट्रेन देश-विदेश में बहुत पापुलर हुई। लगातार इसकी पापुलरिटी बढ़ती गई। धीरे-धीरे बढ़ती गई। अभी कोरोना के अंदर रुकावट आ गई। इस वजह से इसे रेनोवेट कर अब फिर से प्रारंभ किया है। ये मुबारक मौका है। मैं तमाम यात्रियों को जो गए हैं, उन सबको मैं बधाई देता हूं। राजस्थान सरकार टूरिज्म को लेकर बहुत ही एग्रेसिव है। हम लोगों ने पिछले बजट में 500 करोड़ रुपये, इस बजट आया जब 2022-23 का तब एक हजार करोड़ रुपये रखे हैं। इन्फ्रास्ट्रक्चर भी हो उसके अंदर, मार्केटिंग भी हो, इस प्रकार से बड़े रूप के अंदर हम लोगों ने टूरिज्म को बूस्ट करने की बात की है। टूरिज्म की पॉलिसी नई आई है। पहली बार जो 30-40 साल से मांग थी टूरिज्म को इंडस्ट्री का दर्जा देने का, तो वास्तविक रूप से अब इंडस्ट्री का दर्जा मिल गया है टूरिज्म को। इससे टूरिज्म सेक्टर बहुत अच्छी गति से प्रगति करेगा क्योंकि लंबे समय से मांग थी। अब मांग पूरी हो गई है। उसमें एक और ये जो पैलेस ऑन व्हील्स प्रारंभ हुई है आज, वो भी एक मैं समझता हूं कि शुभ संकेत है, आने वाले वक्त में और कार्यक्रम होंगे और टूरिज्म सेक्टर बहुत मजबूत होगा।
हर कोच को शाही अंदाज में तैयार किया
पैलेस ऑन व्हील्स के हर कोच को शाही अंदाज में तैयार किया गया है। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए लग्जरी सुईट, स्पा, बार और जिम जैसी सुविधाएं भी हैं। पैलेस ऑन व्हील्स में पर्यटकों को इंडियन, चायनीज और कॉन्टिनेंटल फूड भी प्रोवाइड कराया जाएगा। शाही सुविधाओं के कारण पैलेस ऑन व्हील्स को दुनिया की दूसरी सबसे लग्जरी ट्रेन का खिताब भी हासिल है। कोरोना काल के कारण दो साल बाद यह ट्रेन एक बार फिर सफर पर निकलने के लिए तैयार है।
सबसे मंहगा किराया 5 लाख 35 हजार का
शाही ट्रेन में सफर करना आपको शाही अहसास भी कराता है, लेकिन इसके लिए बड़ी कीमत भी चुकानी होती है। पैलेस ऑन व्हील्स में सबसे लग्जरी सुईट के लिए का किराया 5 लाख 35 हजार रुपये है। जिसमें आपको डबल बैड, अटैच बॉशरूम, सोफा, टीवी और डाइनिंग टेबल के साथ मिलेंगे। इतने ही रुपये में आपको एक लग्जरी सुईट में दो अलग-अलग बैड, सोफा और टीवी सहित अन्य सुविधाओं के साथ मिलेंगे। इसके अलावा 3.50 हजार रुपये में आप अपने लिए डीलक्स रूम भी बुक कर सकते हैं।
पैलेस ऑन व्हील्स में स्पा, बार, लॉन्ड्री, जिम और सैलून की सुविधा भी है। यात्रियों के भारतीय खाने के साथ राजस्थानी, चायनीज और कॉन्टिनेंटल फूड भी मिल सकेगा। इसके अलावा डिमांड करने पर मनपसंद खाना भी आपको ट्रेन में मिलेगा। ट्रेन में 5 साल तक के बच्चों के लिए यात्रा फ्री है, वहीं 5 से 10 साल तक के बच्चों का आधा किराया लिया जाता है। इसके अलावा स्पा और बार सहित अन्य सुविधाओं के लिए अलग से भुगतान करना पड़ेगा।
ये रहेगा ट्रेन का रूट
दिल्ली से शुरू होकर यह ट्रेन जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद यहां से सवाई माधोपुर के लिए रवाना होगी। चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा होते हुए ट्रेन दिल्ली पहुंची। जहां यात्रा खत्म होगी। ट्रेन का एक टूर 7 दिन और 8 रात का होता है। इस दौरान पर्यटकों को राजस्थान के साथ ऐतिहासिक जिले और उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का भ्रमण कराया जाएगा।
[ad_2]
Source link