Home Breaking News इंडस्ट्री में आने से पहले इस महिला पर दिल हार बैठे थे अमिताभ बच्चन, पिता की एक शर्त के बाद रातों-रात की थी जया से शादी

इंडस्ट्री में आने से पहले इस महिला पर दिल हार बैठे थे अमिताभ बच्चन, पिता की एक शर्त के बाद रातों-रात की थी जया से शादी

0
इंडस्ट्री में आने से पहले इस महिला पर दिल हार बैठे थे अमिताभ बच्चन, पिता की एक शर्त के बाद रातों-रात की थी जया से शादी

[ad_1]

अमिताभ बच्चन, जया बच्चन

अमिताभ बच्चन, जया बच्चन
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपनी अदाकारी और दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। इस 11 अक्तूबर को अमिताभ 80 साल के होने जा रहे हैं। इस खास मौके पर अमर उजाला ने 80 साल 80 किस्से नामक एक सीरीज की शुरुआत की है। इसमें हम आपको अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़े किस्से और कहानियों के बारे में बताएंगे। ऐसे में आज हम आपको उनके संघर्ष या फिल्मी सफर के बारे में नहीं बल्कि उनके पहले प्यार और शादी से जुड़ी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।

वैसे अमिताभ बच्चन की लव लाइफ को लेकर ज्यादातर लोगों को यही लगता है कि उनका पहला प्यार रेखा थीं। बाद में उन्हें जया भादुरी से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। लेकिन ऐसा नहीं था रेखा और जया से पहले अमिताभ बच्चन एक महाराष्ट्रीयन लड़की पर अपना दिल हार बैठे थे। रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ बच्चन की एक दोस्त दिनेश कुमार ने दोनों के रिश्ते का खुलासा किया था। दोनों की मुलाकात थिएटर में प्ले के दौरान हुई थी और उनका प्यार तीन साल तक चला।

Bollywood Gossips: एक-दो नहीं 23 बार लिखा गया था DDLJ का यह मशहूर गाना, 24वीं कोशिश में फाइनल हुए थे बोल

असल में यह बात है अमिताभ बच्चन के बॉलीवुड के शहंशाह बनने से पहले की, जब वह कोलकाता में नौकरी किया करते थे। उसी कंपनी में काम करने वाली एक महाराष्ट्रीयन लड़की पर अमिताभ बच्चन का दिल आ गया था। कहा जाता है कि उस लड़की का नाम चंदा था और बिग बी उससे शादी भी करना चाहते थे। लेकिन बात नहीं बनी और अमिताभ बच्चन कोलकाता में नौकरी छोड़ मुंबई आ गए। रिपोर्ट्स की मानें तो उस लड़की ने एक बंगाली फिल्मों के फेमस एक्टर से शादी कर ली।

Amitabh Bachchan: बिग बी के जन्मदिन से पहले फैंस को मिला तोहफा, दोबारा से रिलीज हो रही हैं शहंशाह की 11 फिल्में

अब बात करें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की तो उनकी मुलाकात 1970 में हुई थी। इस दौरान जया ने अमिताभ बच्चन को पुणे फिल्म इंस्टीट्यूट में देखा था। तब जया पहले से ही स्टार थीं और अमिताभ स्ट्रगल कर रहे थे। पुणे के फिल्म इंस्टीट्यूट में अमिताभ बच्चन को लोग पलता होने की वजह से छड़ी कहकर बुलाते थे, तो जया अपने दोस्तों से लड़ जाती थीं। वहीं, बिग बी ने जया बच्चन को पहली बार एक मैगजीन के कवर पर देखा था। दोनों ही एक दूसरे को पसंद करने लगे थे और ‘जंजीर’ के दौरान दोनों की नजदीकियां और भी बढ़ने लगीं।

Amitabh Bachchan: वक्त के पाबंद है अमिताभ बच्चन, कई दफा वॉचमैन से भी पहले पहुंचे सेट पर

प्रकाश मेहरा की ‘जंजीर’ में अमिताभ के एंग्री यंग मैन लुक को काफी पसंद किया गया था। फिल्म को मिली सफलता के बाद सभी ने यह तय किया था कि इसका जश्र लंदन में मनाया जाएगा। जब यह बात हरिवंश राय बच्चन को पता चला तो उन्होंने पूछा कि उनके साथ कौन-कौन जा रहा है। जब उन्होंने जया का नाम सुना तो उन्होंने ये साफ कर दिया था कि अगर उन्हें विदेश जाना है तो पहले शादी करनी होगी। ऐसे में अमिताभ राजी हो गए और अगले ही दिन दोनों की शादी हो गई। शादी के बाद ही दोनों लंदन के लिए निकले।

Amitabh Bachchan: जब अमीन सयानी ने कर दिया था अमिताभ को रिजेक्ट, बोले- मैं सड़कों पर होता… ; पढे़ं यह किस्सा

विस्तार

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपनी अदाकारी और दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। इस 11 अक्तूबर को अमिताभ 80 साल के होने जा रहे हैं। इस खास मौके पर अमर उजाला ने 80 साल 80 किस्से नामक एक सीरीज की शुरुआत की है। इसमें हम आपको अमिताभ बच्चन की जिंदगी से जुड़े किस्से और कहानियों के बारे में बताएंगे। ऐसे में आज हम आपको उनके संघर्ष या फिल्मी सफर के बारे में नहीं बल्कि उनके पहले प्यार और शादी से जुड़ी दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here