Home Sports VIDEO: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में इस अंदाज दिया फैंस को प्यार ….वीडियो हो रहा वायरल

VIDEO: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में इस अंदाज दिया फैंस को प्यार ….वीडियो हो रहा वायरल

0
VIDEO: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में इस अंदाज दिया फैंस को प्यार ….वीडियो हो रहा वायरल

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच 23 अक्टूबर को खेलेगी.
टीम इंडिया आज पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेल रही है.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के फैंस दुनियाभर में फैले हुए हैं. मौजूदा समय में किंग कोहली टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के लिए भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भी अपने फैंस के साथ समय बिताया. पर्थ के वाका स्टेडियम में अभ्यास मैच से पहले विराट फैंस के बीच उन्हें ऑटोग्राफ देते नजर आए.

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के मैदानों को समझने के प्रयास में जुटी हुई है. कोहली सहित टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी नेट्स में जमकर पसीना बहाया है. रोहित शर्मा एंड कंपनी आज (10 अक्टूबर) को वाका में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के साथ पहला अभ्यास मैच खेल रही हैं. इस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया गया है. मैच से पहले विराट वाका स्टेडियम में फैंस के बीच नजर आए. विराट कोहली के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

विराट ने एशिया कप में की वापसी

विराट कोहली पिछले तीन सालों से बल्ले से संघर्ष करते नजर आ रहे थे. जिसके बाद कोहली को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा. रन मशीन के बल्ले से 3 सालों में एक भी शतक नहीं निकला. लेकिन एशिया कप 2022 में किंग ने शानदार वापसी की और अफगानिस्तान के खिलाफ बेहतरीन शतकीय पारी खेली. अब देखना दिलचस्प होगा कि आगामी वर्ल्ड कप में विराट कैसा प्रदर्शन करते हैं.

VIDEO: खेल से प्यार है तो प्रेशर और डिप्रेशन कैसे…! कहकर मुश्किल में फंसे कपिल देव

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला

रोहित शर्मा एंड कंपनी को टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलने से पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का सामना करना होगा. भारतीय टीम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में दूसरा मैच 12 अक्टूबर को खेलेगी. उसके बाद टीम इंडिया 17 और 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी. भारत वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगा.

Tags: India vs Australia, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here