[ad_1]

उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे
– फोटो : [email protected] CMO Maharashtra
– फोटो : [email protected] CMO Maharashtra
ख़बर सुनें
विस्तार
महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व सीट पर होने वाले चुनाव के लिए एकनाथ शिंदे व उद्धव ठाकरे गुट ने अपनी-अपनी पार्टी के नाम व चुनाव चिह्न चुनाव आयोग को सौंप दिए हैं। अब इन दोनों गुटों के नाम व चुनाव चिह्न पर चुनाव आयोग को अंतिम फैसला लेना है।
दरअसल, हाल ही में चुनाव आयोग ने आगामी उपचुनाव में शिवेसना के नाम और चुनाव चिह्न ‘धनुष व तीर’ के इस्तेमाल पर अंतरिम रोक ला दी थी। आयोग ने कहा था कि उद्धव ठाकरे व एकनाथ शिंदे गुट शिवसेना के नाम व निशान का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। इसके बाद नए चुनाव चिह्न व नाम के आवंटन के लिए दोनों गुटों को आज तक का समय दिया गया था।
[ad_2]
Source link