Home Sports एमएस धोनी नए रोल में दिखेंगे, सुपरकिंग्स ने दी बड़ी जिम्मेदारी, युवा क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले

एमएस धोनी नए रोल में दिखेंगे, सुपरकिंग्स ने दी बड़ी जिम्मेदारी, युवा क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले

0
एमएस धोनी नए रोल में दिखेंगे, सुपरकिंग्स ने दी बड़ी जिम्मेदारी, युवा क्रिकेटरों की बल्ले-बल्ले

[ad_1]

हाइलाइट्स

सीएसके ने देश में अपनी पहली एकेडमी खेली
यहां युवा क्रिकेटरों को मिलेगा सीखने का मौका

नई दिल्ली. एमएस धोनी (MS Dhoni) युवाओं के पसंदीदा क्रिकेटरों में से एक हैं. वे जल्द रोल में नजर आने वाले हैं. सोमवार को उन्होंने तमिलनाडु स्थित होसुर में सुपरकिंग्स एकेडमी का उद्घाटन किया. इसका नाम एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल है. एमएस धोनी ग्लोबल स्कूल भारत में सुपरकिंग्स के स्वामित्व वाली पहली एकेडमी भी है. यहां 8 पिच हैं. देश में यह अपनी तरह की तीसरी एकेडमी है. इसके सेंटर पहले से चेन्नई और सेलम में खोले गए हैं. यहां युवा खिलाड़ियों को सीखने का मौका मिलेगा. मालूम हो कि धोनी की अगुआई में टीम इंडिया ने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था. 2013 में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती. धोनी सीएसके को 4 बार आईपीएल का खिताब दिला चुके हैं.

एमएस धोनी ने एकेडमी के उद्घाटन के बाद कहा, “जब भी मैं किसी स्कूल में जाता हूं, तो यह एक टाइम मशीन की तरह होता है. मैं हमेशा मानता हूं कि यह आपके लिए सबसे अच्छे समय में से एक है. यहां पढ़ाई होती है, खेल होते हैं, लेकिन जो समय आप स्कूल में बिताते हैं, वह कभी वापस नहीं आता. आपके पास अच्छी यादें होती हैं. आप यहां दोस्त बनाते हैं, जो बहुत लंबे समय तक आपके साथ रहते हैं.’

अपने समय का सदुपयोग करें
उन्होंने आगे कहा कि लेकिन यह भी महत्वपूर्ण है कि स्कूल वह समय है, जहां आपका चरित्र विकसित होता है. आप बड़ों और शिक्षकों का सम्मान करना चाहते हैं. आप हर रोज सीखते रहना चाहते हैं. मैंने हमेशा महसूस किया कि स्कूल एक ऐसा समय है, जब एक बार आपका चरित्र मजबूत हो जाता है, तो यह बहुत लंबे समय तक आपके साथ रहता है और वास्तव में यह आपको परिभाषित करता है. धोनी ने कहा कि अभी आपके पास जो समय है, उसका सदुपयोग करें. अपने आस-पास के सभी बुनियादी ढांचे का अधिकतम लाभ उठाएं. हम इस नई यात्रा को लेकर उत्साहित हैं. हमने अप्रैल में 2 सेंटर्स खोले थे. अब यह हाेसुर आ पहुंचा है.

BCCI की एजीएम से पहले कल बड़ी बैठक, सौरव गांगुली पर हो सकता है अहम फैसला

मालूम हो कि आईपीएल के पिछले सीजन से पहले धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी. उनकी जगह रवींद्र जडेजा को कमाल मिली थी. लेकिन टीम के खराब प्रदर्शन के पास जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद फिर से धोनी के पास कमान आ गई थी.

Tags: Chennai super kings, Csk, Ms dhoni, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here