[ad_1]
आधी रात बीत चुकी है। घड़ी के मुताबिक 11 अक्तूबर की तारीख भी शुरू हो चुकी है और मुंबई में समंदर से बस चंद कदमों की दूरी पर एक बंगले के सामने लोगों के मन में तरंगें उठ रही हैं। ये बंगला है अमिताभ बच्चन का और अपने नाम के मुताबिक इसके बाहर जलसा हो रहा है, बीती सदी के महानायक कहलाए अमिताभ बच्चन के 80 साल पूरे होने का। प्रशंसकों की भीड़ धीरे धीरे बढ़ रही है। अमिताभ बच्चन घर पर ही हैं, ये जानकर इनमें उत्साह भी धीरे धीरे बढ़ रहा है। सबको पता है कि वह रात में बहुत कम देर ही सोते हैं तो उम्मीद है कि चंद लम्हों के लिए ही सही वह अपनी झलक दिखाएंगे जरूर और तभी गेट के भीतर से कोई इशारा आता है। बाहर खड़े गार्ड चौकन्ना हो जाते हैं। गेट पर जुटे प्रशंसकों को भी शायद इसी पल का इंतजार था। गेट खुलता है। अंदर से अमिताभ बच्चन चहलकदमी करते गेट तक आते दिखते हैं।
यह भी पढ़ें:- 80 साल 80 किस्से: फिल्मी ककहरा सीखने से महानायक बनने तक, अमिताभ बच्चन के शहंशाह बनने का हर किस्सा यहां पढ़ें
यह भी पढ़ें:- Amitabh Love Life: रेखा नहीं यह महिला थी अमिताभ बच्चन का पहला प्यार, रातों-रात ऐसे हुई थी जया बच्चन से शादी
यह भी पढ़ें:- 80 साल-80 किस्से: आज भी फिल्मी पर्दे पर छाए हैं बॉलीवुड के शहंशाह, नए जमाने के इन सितारों के साथ खूब जमी जोड़ी
#WATCH | Actor Amitabh Bachchan surprises fans gathered outside his residence ‘Jalsa’ in Mumbai, as he walks out at midnight to greet them on his birthday pic.twitter.com/9iijjaWRoi
— ANI (@ANI) October 10, 2022
[ad_2]
Source link