[ad_1]
नई दिल्ली. भारत ने दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से मात देकर तीन मैच की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. स्पिनर कुलदीप यादव की अगुआई में स्पिन तिकड़ी (वाशिंगटन सुंदर और बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद) के आगे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज घुटने टेकते नजर आए और पूरी टीम 27.1 ओवर में 99 रन बनाकर आउट हो गई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से हेनरिक क्लासेन (34), सलामी बल्लेबाज जानेमन मलान (15) और मार्को जेनसन (14) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए.
दक्षिण अफ्रीका का इस साल यह दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है. 100 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (57 गेंद में 49 रन, आठ चौके) की उम्दा पारी की बदौलत 19.1 ओवर में ही तीन विकेट पर 105 रन बनाकर खिताब पर कब्जा जमा लिया. श्रेयस अय्यर ने नाबाद 28 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो गगनचुंबी छक्के जड़े.
भारतीय टीम की ओर से शुभमन गिल ने शानदार 57 गेंद में 49 रनों की पारी. इस पारी में उन्होंने आठ आकर्षक चौके लगाए. हालांकि वह अर्धशतक नहीं बना पाए. मैच के बाद गिल ने कहा, ‘मैं जिस तरह से आउट हुआ, उस पर मुझे काफी दुख हो रहा है लेकिन सीरीज में बहुत कुछ सीखने का मौका मिला. सीरीज की शुरुआत में हम जिस तरह से पहला मैच हारकार पिछड़ गए थे, फिर जिस तरह से वापसी करके सीरीज जीती है, वह अद्भुत है. गेंदबाजों ने इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. सच में हमारे लिए यह सीरीज सुखद रही.’
कुलदीप यादव की फिरकी का चला जादू, मैच के बाद इशारों-इशारों में बताया क्या है अगला टार्गेट
युवा बल्लेबाज ने आगे कहा, ‘इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ी शामिल थे. मैं भी उन्हीं में से एक था. हमने जिस तरह की सीरीज में वापसी की, वह हमारे स्वभाव को दिखाता है.’
इस मौके पर प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब पाने वाले मोहम्मद सिराज ने कहा, ‘मजबूत टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन आपको आत्मविश्वास प्रदान करता है. मुझे जिम्मेदारी मिली. मैंने पारी की शुरुआत में ही सही लाइन और लेंग्थ की गेंदबाजी करने की कोशिश की. मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं. इस प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब पाकर अच्छा लग रहा है.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs South Africa, Kuldeep Yadav, Shikhar dhawan, Shubman gill, Team india
FIRST PUBLISHED : October 11, 2022, 21:27 IST
[ad_2]
Source link