Home Breaking News Amar Ujala Top News: सतलुज यमुना लिंक नहर विवाद पर अहम बैठक आज, चुनावी बॉण्ड पर SC में सुनवाई, पढ़ें अहम खबरें

Amar Ujala Top News: सतलुज यमुना लिंक नहर विवाद पर अहम बैठक आज, चुनावी बॉण्ड पर SC में सुनवाई, पढ़ें अहम खबरें

0
Amar Ujala Top News: सतलुज यमुना लिंक नहर विवाद पर अहम बैठक आज, चुनावी बॉण्ड पर SC में सुनवाई, पढ़ें अहम खबरें

[ad_1]

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद एसवाईएल का समाधान निकालने के लिए आज पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच आज बैठक होगी। पंजाब और हरियाणा की बैठक से पहले ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के तेवर तल्ख हो गए हैं। बैठक से पहले ही पंजाब के वित्त मंत्री ने साफ कर दिया है कि हम एक बूंद पानी बाहर नहीं जाने देंगे, जबकि हरियाणा पानी लेने के लिए टाइम लाइन तय करने की बात कह रहा है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट चुनावी बॉण्ड के जरिये राजनीतिक दलों को धन उपलब्ध कराने की अनुमति संबंधी कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा। साथ ही देश में अब जगह-जगह दुकानों पर कॉन्टैक्ट लेंस दिखाई नहीं देगा। केंद्र सरकार ने कॉन्टैक्ट लेंस विक्रेताओं को लाइसेंस प्रक्रिया के अधीन कर दिया है, जिसके तहत बगैर लाइसेंस कॉन्टैक्ट लेंस की बिक्री करना दंडनीय अपराध होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

एसवाईएल पर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की बैठक आज

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद एसवाईएल का समाधान निकालने के लिए आज पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच आज बैठक होगी। पंजाब और हरियाणा की बैठक से पहले ही दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के तेवर तल्ख हो गए हैं। बैठक से पहले ही पंजाब के वित्त मंत्री ने साफ कर दिया है कि हम एक बूंद पानी बाहर नहीं जाने देंगे, जबकि हरियाणा पानी लेने के लिए टाइम लाइन तय करने की बात कह रहा है।    पढ़ें पूरी खबर…

चुनावी बॉण्ड को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

सुप्रीम कोर्ट चुनावी बॉण्ड के जरिये राजनीतिक दलों को धन उपलब्ध कराने की अनुमति संबंधी कानून को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगा। चुनावी चंदे में पारदर्शिता लाने के प्रयास के तहत राजनीतिक दलों को दी जाने वाली नकद राशि के विकल्प के तौर पर बॉण्ड की शुरुआत की गई है।    पढ़ें पूरी खबर…

अब कॉन्टैक्ट लेंस बेचने से पहले लेना होगा लाइसेंस

देश में अब जगह-जगह दुकानों पर कॉन्टैक्ट लेंस दिखाई नहीं देगा। केंद्र सरकार ने कॉन्टैक्ट लेंस विक्रेताओं को लाइसेंस प्रक्रिया के अधीन कर दिया है, जिसके तहत बगैर लाइसेंस कॉन्टैक्ट लेंस की बिक्री करना दंडनीय अपराध होगा। इसके अलावा कैंसर उपचार से जुड़े उपकरण और दांतों में इस्तेमाल होने वाले उपकरण व इम्प्लांट को भी लाइसेंस के दायरे में लाया गया है।   पढ़ें पूरी खबर…

दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज जारी हो जाएगी दाखिले की संभावित सूची

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक दाखिले के लिए आज संभावित सूची जारी की जाएगी। शाम पांच बजे तक जारी होने वाली सूची के आधार पर छात्र अपनी वरीयता में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय ने छात्रों को दो दिन का समय दिया है। उक्त प्रक्रिया के बाद केंद्रीय प्रणाली के माध्यम से सीटों का आवंटन किया जाएगा।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here