Home Sports ‘सोया हुआ व्यक्ति जाग सकता है, लेकिन…’ : सलमान बट ने टी20 विश्व कप टीम पर PAK सेलेक्टर्स को घेरा

‘सोया हुआ व्यक्ति जाग सकता है, लेकिन…’ : सलमान बट ने टी20 विश्व कप टीम पर PAK सेलेक्टर्स को घेरा

0
‘सोया हुआ व्यक्ति जाग सकता है, लेकिन…’ : सलमान बट ने टी20 विश्व कप टीम पर PAK सेलेक्टर्स को घेरा

[ad_1]

कराची. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने पाकिस्तान की टी20 विश्व कप 2022 टीम के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए चयनकर्ताओं पर जमकर निशाना साधा. पाकिस्तान के बैटिंग ऑर्डर में सबसे अहम मुद्दों में से एक उनका मिडिल ऑर्डर रहा है, जहां लगातार टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा है. इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली सभी लगातार नाकाम रहे हैं, जबकि उनकी जगह टीम में स्थान पाने वाले हैदर अली और मोहम्मद हारिस ने भी ज्यादा प्रभावित नहीं किया है.

श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2022 के फाइनल में हार का सामना करने के बाद हाल ही में पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी घरेलू सीरीज में भी शिकस्त खानी पड़ी. हालांकि, टीम के लिए एकमात्र अच्छी बात यह रही कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड ट्राई-सीरीज़ में उन्होंने जीत का स्वाद चखा. इन सबके बावजूद मिडिल ऑर्डर को लेकर परेशानी झेल रही टीम के ऊपर मैनेजमेंट ने पूरा भरोसा जताया है.

T20 World Cup: भारत-पाक मुकाबले को लेकर मारामारी, 10 मिनट में बिके 90 हजार टिकट

सलमान टी20 विश्व कप 2022 के लिए पाकिस्तान टीम के चयन और रिजर्व खिलाड़ियों से प्रभावित नहीं दिखे और इससे जुड़े सवाल पर उन्होंने एक पत्रकार को करारा जवाब दिया. बट मानते हैं कि फखर जमान के साथ रिजर्व में दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में मोहम्मद हारिस को टीम में शामिल करना सबसे अच्छा विकल्प नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने टी20 में हारिस के हालिया फॉर्म को भी विस्तार से बताया है.

सलमान बट ने क्रिक ब्रिज यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान कहा, ‘आपका दूसरा विकेटकीपर मोहम्मद हारिस रिजर्व में है. फखर जमां भी रिजर्व में हैं और वह फॉर्म में भी नहीं हैं. दहानी भी रिजर्व में है. आपने हारिस को चुना. उन्होंने नेशनल टी20 में पांच से छह मैच खेले… उनके पास 15 का स्कोर भी नहीं है. उन्होंने एक मैच में तीन कैच छोड़े.’ चैट के मेजबान ने मजाकिया लहजे में कहा कि चयनकर्ता सो रहे हैं, इसकी प्रतिक्रिया में बट ने जो जवाब दिया वह वायरल हो गया. उन्होंने पत्रकार से कहा, ‘सोता हुआ व्यक्ति जाग सकता है. ये तो बेहोश हैं (वे बेहोश हैं).’

Tags: Pakistan, Salman butt, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here