[ad_1]
नई दिल्ली. चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत सौराष्ट्र ने शुक्रवार को टी20 मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) के एक मुकाबले में नगालैंड के सामने जीत के लिए निर्धारित 20 ओवर में जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य रखा है. नगालैंड के न्योते पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सौराष्ट्र की टीम चेतेश्वर पुजारा की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 200 का कुल स्कोर पार करने में कामयाब रही. इस दौरान पुजारा ने 177 से अधिक की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 35 गेंद में 62 रन ठोक डाले. उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के भी निकले. पुजारा ने सिर्फ 27 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : October 14, 2022, 13:16 IST
[ad_2]
Source link