Home Sports बिग बैश लीग में कप्तानी कर सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर

बिग बैश लीग में कप्तानी कर सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर

0
बिग बैश लीग में कप्तानी कर सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर

[ad_1]

मेलबर्न. ऑस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर दिसंबर में बिग बैश लीग में कप्तानी कर सकते हैं चूंकि देश का क्रिकेट बोर्ड अपनी आचार संहिता की समीक्षा पर सोच रहा है. मौजूदा नियमों के तहत एक बार प्रतिबंध स्वीकार होने पर खिलाड़ियों को उसकी समीक्षा का अधिकार नहीं रहता. वॉर्नर को 2018 के गेंद से छेड़खानी मामले में कप्तानी से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया था. क्रिकेट बोर्ड अब इसकी समीक्षा करने की सोच रहा है जिससे वॉर्नर बीबीएल में भविष्य में सिडनी थंडर्स की कप्तानी कर सकते हैं.

सीए ने एक बयान में कहा, ‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बोर्ड की आज बैठक हुई. इसमें दीर्घकालिन प्रतिबंधों को लेकर आचार संहिता में बदलाव पर भी बात की गई.’ प्रतिबंध हटवाने के लिये वॉर्नर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आचार संहिता कमिश्नर के सामने अपना पक्ष रखना होगा. दक्षिण अफ्रीका में 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के मामले के बाद तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ से कप्तानी छीन ली गई थी और उन पर दो साल तक ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व नहीं करने का प्रतिबंध लगाया गया था.

T20 वर्ल्ड कप: मोहम्मद शमी के टीम में शामिल होने पर क्या बोले कप्तान रोहित शर्मा

दूसरी तरफ वॉर्नर को और कड़ी सजा दी गई और उन्हें कप्तानी से आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया था. वर्तमान टेस्ट कप्तान पैट कमिंस सहित कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी वॉर्नर पर लगे आजीवन प्रतिबंध को खत्म करने की अपील कर चुके हैं. वॉर्नर, स्मिथ और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को गेंद से छेड़छाड़ के मामले में उनकी भूमिका को लेकर कुछ समय के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया था. वॉर्नर और स्मिथ पर एक साल का प्रतिबंध लगा था, जबकि बैनक्रॉफ्ट को नौ महीने के लिए प्रतिबंधित किया गया था.

डेविड वॉर्नर ने भी अगस्त माह में कहा था कि वह उन पर लगे कप्तानी के आजीवन प्रतिबंध को हटाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ बातचीत करने को तैयार हैं. ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार वॉर्नर ने कहा, ‘इस मामले में कभी बातचीत हुई ही नहीं. मैं कई बार कह चुका हूं कि अब बोर्ड पर निर्भर है कि वह इस मामले में मुझसे बातचीत करे. बोर्ड अपने दरवाजे खोले और तब मैं उनके साथ बैठकर इस मामले पर बातचीत कर सकता हूं.’

Tags: Australia, David warner

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here