[ad_1]
हाइलाइट्स
टी20 वर्ल्ड कप 2022 16 अक्टूबर से शुरू होगा
16 टीमों के बीच कुल 45 मुकाबले खेले जाएंगे
टूर्नामेंट का प्राइज मनी कुल करीब 46 करोड़ रुपये
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आगाज 16 अक्टूबर (रविवार) से हो रहा है. 2007 में पहली बार आयोजित इस टूर्नामेंट के बाद यह दूसरा मौका है, जब लगातार दो साल इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा. पिछले साल यूएई में 7वां टी20 विश्व कप खेला गया था. इससे पहले, 2009 और 2010 में भी लगातार दो साल टी20 वर्ल्ड कप खेला गया था. डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया के 7 मैदानों में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक 16 टीमों के बीच कुल 45 मुकाबले खेले जाएंगे. भारत का पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा.
आइए, आपको टूर्नामेंट के शेड्यूल, फॉर्मेट से जुड़ी हर वो जानकारी देते हैं, जो आपके लिए जानना जरूरी है. सबसे पहले टूर्नामेंट के फॉर्मेट के बारे में आपको बताते हैं.

कैसा होगा टी20 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट?
ऑस्ट्रेलिया में पहली बार होने जा रहा टी20 विश्व कप तीन चरणों में खेला जाएगा. पहले राउंड में 4 टीमों के दो समूह राउंड-रॉबिन फॉर्मेट के आधार पर भिड़ेंगे. यह एक तरह से क्वालिफाइंग राउंड होगा. हर ग्रुप से दो टॉप टीमें यानी कुल 4 टीमें अगले राउंड यानी सुपर-12 स्टेज में जाएंगी. बाकी 4 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी.
जैसा कि नाम से ही लग रहा है सुपर-12 स्टेज में कुल 12 टीमों के बीच मुकाबले होंगे. पहले दौर में जोर आजमाइश करने वाले 8 देशों में से 4, सबसे कम रैंकिंग वाले देश शामिल हैं, जिन्होंने कट-ऑफ पॉइंट के आधार पर टूर्नामेंट के पहले राउंड के लिए सीधा क्वालिफाई किया है. इसमें नामीबिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीम शामिल हैं. इनके साथ इस साल हुए क्वालिफायर टूर्नामेंट से दो-दो टीमें भी पहले राउंड में हिस्सा लेंगी.
आयरलैंड और यूएई इस साल फरवरी में ओमान में हुए क्वालिफायर-ए के जरिए टी20 विश्व कप में पहुंचे हैं. वहीं, नीदरलैंड्स और जिम्बाब्वे ने जुलाई में हुए क्वालिफायर-बी से इस टूर्नामेंट में जगह पक्की की है. 16 से 21 अक्टूबर के बीच क्वालिफाइंग राउंड या पहले दौर के कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे.
पहले राउंड में ग्रुप-ए और ग्रुप बी में शामिल टीमें
ग्रुप ए: नामीबिया, नीदरलैंड्स, श्रीलंका और यूएई
ग्रुप-बी: आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे
टी20 विश्व कप के पहले राउंड में ग्रुप-ए की टॉप टीम और ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम सुपर-12 राउंड के ग्रुप-1 में जाएगी. वहीं, पहले राउंड में ग्रुप-बी में शीर्ष पर रहने वाली और ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर काबिज टीम सुपर-12 राउंड के बनाए गए ग्रुप-2 में जाएगी.
सुपर-12 राउंड में ग्रुप-1 और ग्रुप-2 में शामिल टीमें
ग्रुप-1: अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ग्रुप-ए विनर, ग्रुप-बी रनर-अप
ग्रुप-2: बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, ग्रुप-बी विनर, ग्रुप-ए रनर-अप
22 अक्टूबर से 6 नवंबर तक सुपर-12 राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे. सुपर-12 टीमों के बीच 30 मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद इनमें से 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. पूरे टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे. पहला सेमीफाइनल 9 नवंबर और दूसरा सेमीफाइनल 10 नवंबर को होगा. फाइनल 13 नवंबर को होगा.
T20 World Cup: टूर्नामेंट में 9 बार लग चुके हैं शतक, सिर्फ क्रिस गेल ने दोहराया है कारनामा
किस वेन्यू पर खेले जाएंगे मैच
टी20 विश्व कप के सभी 45 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के 7 वेन्यू पर खेले जाएंगे. मेलबर्न में 13 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा. वहीं, सिडनी और एडिलेड ओवल में दोनों सेमीफाइनल मुकाबले होंगे. ब्रिसबेन, जिलॉन्ग, होबार्ट, पर्थ में भी मैच खेले जाएंगे.
भारत के मैच कब-कब हैं?
भारत बनाम पाकिस्तान– 23 अक्टूबर
भारत बनाम ग्रुप-ए की रनर-अप टीम- 27 अक्टूबर
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका– 30 अक्टूबर
भारत बनाम बांग्लादेश-2 नवंबर
भारत बनाम ग्रुप-बी की विनर टीम– 6 नवंबर
कैसा होगा पॉइंट्स सिस्टम?
पहले राउंड और सुपर 12 ग्रुप दोनों स्टेज में एक जैसा पॉइंट सिस्टम ही लागू होगा. ग्रुप स्टेज और सुपर-12 राउंड में मैच जीतने पर टीम को 2 अंक मिलेंगे. मैच टाई होने की स्थिति में सुपर ओवर से फैसला होगा. वहीं, किसी कारण सुपर ओवर कराना भी मुमकिन नहीं हो पाया या मैच रद्द हो गया, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा. ग्रुप स्टेज में अगर दो टीमों के अंक एक जैसे रहे, तो उनके बीच जीत की संख्या और नेट रन रेट के आधार पर यह फैसला होगा कि टूर्नामेंट में कौन सी टीम आगे बढ़ेगी.
T20 World Cup में भारत-पाकिस्तान के सामने एक जैसी चुनौती, जो पार पाएगा वही चैंपियन कहलाएगा
रिजर्व डे भी रखा गया है
टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व-डे रखा गया है. बाकी किसी मैच के लिए रिजर्व-डे नहीं है. दोनों सेमीफाइनल और फाइनल को तय शेड्यूल और दिन के मुताबिक, खत्म करने की कोशिश की जाएगी. फिर चाहें इसके लिए निर्धारित ओवर में भी कटौती क्यों न करनी पड़े.
रिजर्व-डे का इस्तेमाल उसी सूरत में होगा, जब तय दिन और शेड्यूल के मुताबिक मैच का नतीजा तय करने के लिए न्यूनतम (5 ओवर हर टीम) पूरे नहीं हो पाएंगे. अगर मैच तय शेड्यूल के मुताबिक, शुरू होता है और किसी बाधा के कारण निर्धारित ओवरों की संख्या में कटौती करनी पड़ती है. लेकिन आगे का खेल नहीं हो पाता है, तो रिजर्व-डे पर मैच उसी जगह से शुरू होगा, जहां पर रूका था.
T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बन सकते हैं 5 पेसर
टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी?
वर्ल्ड कप का प्राइज मनी पूल 5.6. मिलियन डॉलर (करीब 46 करोड़ रुपये है). 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाला फाइनल जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (13 करोड़ रुपये) मिलेंगे. वहीं, रनरअप टीम को 6.6 करोड़ रुपये मिलेंगे. सेमीफाइनल से बाहर होने वाली 2 टीमों को 4 लाख डॉलर (3.3 करोड़ रुपये) और बाकी बची 8 टीमों को 70 हजार डॉलर (57 लाख रुपये) मिलेंगे.
सुपर 12 फेज के 30 मैच में से हर एक मैच जीतने पर टीमों को 40 हजार डॉलर (32 लाख रुपये) मिलेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia, England, Pakistan, T20, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, West indies
FIRST PUBLISHED : October 15, 2022, 13:46 IST
[ad_2]
Source link