Home Sports T20 WC: रोहित शर्मा ने IND-PAK मैच के लिए पहले ही तय कर ली है प्लेइंग-XI, शमी का कटा पत्ता?

T20 WC: रोहित शर्मा ने IND-PAK मैच के लिए पहले ही तय कर ली है प्लेइंग-XI, शमी का कटा पत्ता?

0
T20 WC: रोहित शर्मा ने IND-PAK मैच के लिए पहले ही तय कर ली है प्लेइंग-XI, शमी का कटा पत्ता?

[ad_1]

Rohit Sharma on India vs Pakistan Playing XI: टी20 वर्ल्ड कप का मंच सज चुका है और 16 अक्टूबर यानी कल रविवार से इस टूर्मामेंट का आगाज हो जाएगा. प्रबल दावेदार के रूप में उतर रही भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं. टीम इंडिया का टूर्नामेंट में पहला मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस बार यह वैश्विक टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में हो रहा है. इस बीच रोहित शर्मा ने मैच के लिए प्लेइंग-XI को लेकर बयान दिया है.

पहले ही तय हो गई है प्लेइंग-XI

रोहित शर्मा ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कहा है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए पहले ही प्लेइंग-XI बना चुके हैं. इतना ही नहीं, मुकाबले में उतरने वाले सभी 11 खिलाड़ियों को इस बारे में जानकारी तक दे दी गई है. रोहित ने यह बयान आईसीसी की शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिया है. इसी दौरान रोहित ने यह भी कहा है कि उन्होंने पेसर मोहम्मद शमी को अभी तक देखा नहीं है. इस बयान के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं.

‘अंतिम समय में फैसले लेने पर भरोसा नहीं’

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं अंतिम समय में फैसले लेने में विश्वास नहीं रखता हूं. हम अपने सभी खिलाड़ियों को टीम चयन के बारे में पहले से सूचित करना चाहते हैं ताकि वे जल्दी तैयारी कर सकें. मेरे पास पाकिस्तान मैच के लिए पहले से ही मेरी प्लेइंग-XI है. उन खिलाड़ियों को पहले ही जानकारी दे दी जाती है. मैं अंतिम समय की बात में विश्वास नहीं करता. मैं चाहता हूं कि वे अच्छी तैयारी करें.’

शमी खेलेंगे या नहीं?

कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि शमी के बारे में फैसला ब्रिसबेन में प्रैक्टिस के बाद लिया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी तक शमी को नहीं देखा है लेकिन मैं उनके बारे में अच्छी बातें सुन रहा हूं. मैं  रविवार को ब्रिस्बेन में अभ्यास के दौरान उनका आकलन करूंगा.’ शमी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे. वह पिछले एक साल से कोई टी20 इंटरनेशनल मैच भी नहीं खेले हैं.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here