[ad_1]
हाइलाइट्स
टीम इंडिया 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी अभ्यास मैच.
आज (15 अक्टूबर) को ब्रिस्बेन पहुंची रोहित शर्मा एंड कंपनी.
नई दिल्ली. भारतीय टीम टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) के लिए तैयारियों में तेजी से जुटी हुई है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी टूर्नामेंट में अपना पहला मैच चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान (India vs Pakistan) के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी. लेकिन उससे पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो अभ्यास मैचों में भाग लेना है. कप्तान रोहित शर्मा सहित टीम के अन्य खिलाड़ी शनिवार को ब्रिस्बेन पहुंच गए हैं.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी ब्रिस्बेन की यात्रा करते नजर आए. रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम पहले गत-विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 अक्टूबर को वॉर्म अप मैच खेलेगी, उसके बाद 19 अक्टूबर को गाबा में न्यूजीलैंड के साथ भिड़ेगी. कंगारू टीम के खिलाफ मैदान में उतरने से पहले 16 अक्टूबर को टीम इंडिया ब्रिस्बेन के मैदान में अभ्यास करेगी. बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में खिलाड़ियों को मस्ती करते देखा जा सकता है.
Touchdown Brisbane 📍#TeamIndia pic.twitter.com/HHof4Le3mP
— BCCI (@BCCI) October 15, 2022
भारतीय टीम में मोहम्मद शमी हुए शामिल
टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो गए थे. बुमराह के प्रतिस्थापन के रूप में मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है. शमी को ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करने का अनुभव है. उन्होंने 2019 वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. वहीं, युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी अनुभवी गेंदबाज से मदद मिलेगी.

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए रोहित ने खिलाड़ियों को किया तैयार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 23 अक्टूबर को होने वाले पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन चुन ली है. उन्होंने कप्तान समारोह के दौरान इस बात की पुष्टि की. हिटमैन ने बताया कि उन्होंने खिलाड़ियों को पहले से ही इसके लिए सूचित कर दिया है जिससे सभी प्लेयर्स पहले से तैयारी कर सकें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mohammad Shami, Rohit sharma, T20 World Cup 2022, Team india
FIRST PUBLISHED : October 15, 2022, 16:10 IST
[ad_2]
Source link