Home Sports Video: एशिया कप जीतने के बाद हरमनप्रीत ने शेयर किया छोटी बच्ची का वीडियो, शॉट्स ने बनाया दीवाना

Video: एशिया कप जीतने के बाद हरमनप्रीत ने शेयर किया छोटी बच्ची का वीडियो, शॉट्स ने बनाया दीवाना

0
Video: एशिया कप जीतने के बाद हरमनप्रीत ने शेयर किया छोटी बच्ची का वीडियो, शॉट्स ने बनाया दीवाना

[ad_1]

हाइलाइट्स

हरमनप्रीत कौर ने शेयर किया एक बच्ची का वीडियो
विराट कोहली बनना चाहती है छठी क्लास की ये बच्ची

नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के करारे शॉट्स से पूरी दुनिया वाकिफ है. शनिवार को टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले मे हराकर 7वीं बार एशिया कप का खिताब जीता. हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी की दुनिया कायल है लेकिन वह एक छठी क्लास की बच्ची की मुरीद हो गई हैं. एशिया कप में धमाकेदार जीत के बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और इसके साथ सिर्फ एक शब्द लिखा.

भारतीय क्रिकेट को नई उंचाई पर ले जाने वाली हरमनप्रीत को प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को परखने का भी खासा तजुर्बा है. उनकी कप्तानी में कई युवा खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में जगह बनाई और अपना देश का नाम भी रोशन किया. युवा शेफाली वर्मा का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे हैं. हरमनप्रीत ने शनिवार को एक लद्दाक की बच्ची का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में कुछ ऐसा था जिसे देखने के बाद वह इसे शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाई.

डीएसई लद्दाक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया था. इस वीडियो में छठी क्लास की लड़की कुछ बेहद शानदार शॉट्स लगाती नजर आ रही है. वीडियो में बच्ची अपने बारे में बता रही है कि वह विराट कोहली बेहद पसंद करती हैं और उनके जैसे एक बैटर बनना चाहती हैं. उन्होंने इस वीडियो में बताया कि उनके पिता ही गुरु है और वह शॉट्स मारना सिखाते हैं.

भारत की आसान जीत

भारत ने शनिवार को खेले गए एशिया कप फाइनल में श्रीलंका को शानदार गेंदबाजी के दम पर 65 रन के स्कोर पर रोका. इसके बाद स्मृति मंधाना के नाबाद तूफानी अर्धशतक के दम पर महज 8.3 ओवर में जीत का लक्ष्य 2 विकेट खोकर हासिल कर खिताब अपने नाम किया.

Tags: Harmanpreet kaur, Indian Womens Team, Women Asia Cup



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here