[ad_1]
हाइलाइट्स
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हाल में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे
शमी ने धारदार गेंदबाजी से कंगारू बल्लेबाजों का किया शिकार
नई दिल्ली. अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की धारदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के वॉर्मअप मैच में ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) को हराकर शानदार शुरुआत की है. लगभग एक साल बाद टीम इंडिया के लिए टी20 मैच खेलने वाले शमी ने कंगारु बल्लेबाजों की जमकर खबर ली. शमी की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हरा दिया.
टीम इंडिया की ओर से रखे गए 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम 20 ओवर में 180 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया की उम्मीद कप्तान एरॉप फिंच से थी जो एक छोर पर डटे हुए थे. हर्षल पटेल ने फिंच को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका दिया. हर्षल ने 76 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया.
यह भी पढ़ें:VIDEO: ‘मारने का मूड नहीं हो रहा यार’ और अगली ही गेंद पर आउट हो गए सूर्यकुमार यादव
रोहित शर्मा ने याद किया पहला T20 WC, बोले- मुझे कोई समझ नहीं थी…
मोहम्मद शमी ने एक ओवर में 4 रन खर्च कर कुल तीन विकेट अपने नाम किए. भुवनेश्वर कुमार के खाते में दो विकेट गए जबकि अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल ने एक एक विकेट निकाले.
अपडेट जारी…
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aaron Finch, India vs Australia, Mohammed Shami, Suryakumar Yadav, T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : October 17, 2022, 13:02 IST
[ad_2]
Source link