Home Sports पाकिस्तान से पहले न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत, अक्षर पटेल का क्या करेंगे रोहित शर्मा?

पाकिस्तान से पहले न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत, अक्षर पटेल का क्या करेंगे रोहित शर्मा?

0
पाकिस्तान से पहले न्यूजीलैंड से भिड़ेगा भारत, अक्षर पटेल का क्या करेंगे रोहित शर्मा?

[ad_1]

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान से महामुकाबले से पहले टीम इंडिया न्यूजीलैंड के साथ ऑफिशियल वॉर्म अप मैच खेलेगी. पहले वॉर्म अप मैच में मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 रन से हराया. दूसरे अभ्यास मैच में भी रोहित एंड कंपनी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी. केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ पचासे जड़ रोहित शर्मा की चिंता थोड़ी कम कर दी है. जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में अब शमी गेंदबाजी कमान संभालने के लिए तैयार हैं. हालांकि, टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में छठे और सातवें नंबर पर कौन खेलेगा, अब भी यह सवाल बना हुआ है.

भारत के टॉप 6 में बदलाव की संभावना नहीं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वॉर्म अप मैच ब्रिसबेन के मैदान पर ही खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत के 8 खिलाड़ियों को बल्लेबाजी का मौका मिला. रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर टिकने के बाद रन बनाने में असफल रहे. वहीं, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ पचासा जड़ा. हार्दिक पंड्या 5 गेंद खेलकर ही आउट हो गए.

वहीं, दिनेश कार्तिक 14 गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाने में सफल रहे. भारत ने छठे नंबर पर ऋषभ पंत पर दिनेश कार्तिक को तरजीह दी. वहीं, सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए अक्षर पटेल उतरे.

पहले वॉर्मअप मुकाबले में रोहित शर्मा ने गेंदबाजी ने दो अनोखे निर्णय लिए. उन्होंने ऑलराउंडर अक्षर पटेल से एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं कराई. वहीं, मोहम्मद शमी को सिर्फ एक ओवर फेंकने का मौका दिया. शमी ने आखिरी ओवर में 11 रन का सफल बचाव किया. शमी ने 4 रन देकर तीन विकेट झटके. प्लेइंग 11 में अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल की जगह बन रही है. भुवनेश्वर कुमार पर शमी को तरजीह दी जा सकती है.

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में पहली बार तेज गेंदबाज बना वनडे कप्तान, पैट कमिंस को मिली कमान

युजवेंद्र चहल या रविचंद्रन अश्विन
रविचंद्रन अश्विन ने एक बार फिर किफायती गेंदबाजी की. उन्होंने रनों के बरसात के बीच 4 ओवर में सिर्फ 28 रन ही दिए. हालांकि, उनकी डिफेंसिव गेंदबाजी की वजह विकेट नहीं मिला. वहीं, युजवेंद्र चहल ने 3 ओवर में 28 रन देकर एक विकेट झटका. चहल ने स्टीव स्मिथ को बोल्ड मारा. प्लेइंग 11 में चहल या अश्विन में कोई एक ही खेलेगा.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी.

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), टिम साउथी, ईश सोढ़ी, मिचेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, मार्टिन गप्टिल, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवॉन कॉनवे, मार्क चैपमेन, माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट, फिन एलन.

Tags: Axar patel, India vs new zealand, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here