Home Breaking News Asia Cup 2023: पाकिस्तान से छिनी एशिया कप की मेजबानी, जय शाह बोले- न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

Asia Cup 2023: पाकिस्तान से छिनी एशिया कप की मेजबानी, जय शाह बोले- न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

0
Asia Cup 2023: पाकिस्तान से छिनी एशिया कप की मेजबानी, जय शाह बोले- न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

[ad_1]

जय शाह ने एशिया कप को लेकर बड़ा बयान दिया है

जय शाह ने एशिया कप को लेकर बड़ा बयान दिया है
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

भारतीय टीम अगले साल एशिया कप क्रिकेट खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। इसकी पुष्टि एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह ने मंगलवार को की। उन्होंने कहा है कि 2023 एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। उनसे एशिया कप की मेजबानी छीन ली गई है।
जय शाह ने कहा- एशिया कप 2023 न्यूट्रल वेन्य पर खेला जाएगा। सरकार हमारी टीम के पाकिस्तान जाने की अनुमति पर फैसला करती है, इसलिए हम उस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन 2023 एशिया कप के लिए यह तय किया गया है कि टूर्नामेंट एक न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा।
मीडिया रिपोर्ट्स में पहले यह बात सामने आई थी कि बीसीसीआई टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने के लिए तैयार है। जय शाह जो कि बीसीसीआई सचिव भी हैं, उन्होंने अब इस खबर का खंडन किया है। पहले यह तय किया गया था कि अगले साल एशिया कप पाकिस्तान में होगा, लेकिन अब पाकिस्तान से मेजबानी छीन ली गई है। 2023 में होने वाला अगला एशिया कप वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान ने नौ साल से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। दोनों के बीच पिछली टी-20 और वनडे सीरीज दिसंबर 2012 में खेली गई थी। टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी, वहीं वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था। वहीं, दोनों ने 2007-08 सीजन के बाद से टेस्ट सीरीज में भी एक-दूसरे का सामना नहीं किया है। मुंबई में 2008 आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। वहीं, लाइन ऑफ कंट्रोल पर लगातार सीजफायर उल्लंघन और फरवरी 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद से यह संबंध और बिगड़ गए थे। दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के चलते सिर्फ आईसीसी इवेंट्स और एशियन क्रिकेट के इवेंट्स में ही दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं। 
हाल ही में यूएई में एशिया कप का 15वां संस्करण खेला गया था। जिसके फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी। दो साल पर होने वाला यह टूर्नामेंट 2018 के बाद इस साल खेला गया था। ऐसे में 2020 के टूर्नामेंट को 2023 में कराने का फैसला लिया गया था। भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा सात बार एशिया कप अपने नाम किया है। वहीं, श्रीलंका ने छह बार एशिया कप का खिताब जीता है। पाकिस्तान ने दो बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है। एशिया कप आगामी आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट को देखकर उसी फॉर्मेट में खेला जाता है। यानी 2022 में टी20 विश्व कप खेला जाना था। ऐसे में एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट में खेला गया। वहीं, 2023 में वनडे विश्व कप होना है। ऐसे में एशिया कप भी वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।

विस्तार

भारतीय टीम अगले साल एशिया कप क्रिकेट खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी। इसकी पुष्टि एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह ने मंगलवार को की। उन्होंने कहा है कि 2023 एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है। उनसे एशिया कप की मेजबानी छीन ली गई है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here