Home Sports ऋतुराज गायकवाड़ ने सैमसन की टीम के खिलाफ जड़ा शतक, 7 दिन में दूसरी बार किया यह कारनामा

ऋतुराज गायकवाड़ ने सैमसन की टीम के खिलाफ जड़ा शतक, 7 दिन में दूसरी बार किया यह कारनामा

0
ऋतुराज गायकवाड़ ने सैमसन की टीम के खिलाफ जड़ा शतक, 7 दिन में दूसरी बार किया यह कारनामा

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऋतुराज गायकवाड़ ने टी20 करियर का तीसरा शतक लगाया
केरल के खिलाफ 114 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली

नई दिल्ली. ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने टी20 क्रिकेट में एक और शतक लगाया. टी20 मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में (Syed Mushtaq Ali Trophy 2022-23) मंगलवार को ऋतुराज ने संजू सैमसन की टीम केरल के खिलाफ बेहतरीन 114 रन बनाए. उनके शतक के दम पर महाराष्ट्र ने केरल के खिलाफ 40 रन से बड़ी जीत भी दर्ज की. यह उनका टी20 करियर का तीसरा शतक है. मैच में महाराष्ट्र ने पहले खेलते हुए 4 विकेट पर 167 रन बनाए. जवाब में केरल की टीम 8 विकेट पर 127 रन ही बना सकी. कप्तान सैमसन बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके और 3 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले ऋतुराज ने 12 अक्टूबर को सर्विसेस के खिलाफ भी 112 रन बनाए थे. यानी 7 दिन में उन्हाेंने दूसरा शतक लगाया.

मैच में महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. ऋतुराज और पवन शाह ने पहले विकेट के लिए 11.3 ओवर में 84 रन जोड़े. पवन 29 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए. राहुल त्रिपाठी 2 गेंद पर शून्य रन बनाकर आउट हुए. इस बीच ऋतुराज ने 61 गेंद पर शतक पूरा किया. 7 चौका और 6 छक्का जड़ा. अंत में वे 68 गेंद पर 114 रन बनाकर आउट हुए. स्ट्राइक रेट 168 का रहा. 8 चौका और 7 छक्का लगाया.

जोसेफ ने झटके 3 विकेट
अजीम काजी 17 गेंद पर 14 और एस काजी 4 गेंद पर 8 रन बनाकर नाबाद रहे. केरल की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर सिजोमॉन जोसेफ ने बेहतरीन गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन दिए और 3 विकेट झटका. अन्य गेंदबाज महंगे रहे. जवाब में केरल के ओपनर बल्लेबाज रोहन कुनुमल ने अर्धशतक जड़ा. लेकिन एक ओर से लगातार विकेट गिरते रहे. वे 44 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुए.

दिनेश कार्तिक या पंत में से किसे मिलेगा पाकिस्तान के खिलाफ मौका, फैसला करीब, अश्विन-चहल में भी जंग

मोहम्मद अजरुद्दीन ने 5, सचिन बेबी ने 4 और संजू सैमसन ने 3 रन बनाए. जोसेफ ने नाबाद 18 रन बनाकर स्कोर को 120 रन के पार पहुंचाया. महाराष्ट्र की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर सत्यजीत बाचव ने 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट झटका. अजीम काजी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए.

Tags: Kerala, Ruturaj gaikwad, Sanju Samson, Syed Mushtaq Ali Trophy, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here