Home Sports Pakistan vs Afghanistan Live Scorecard: बाबर आजम ने टॉस जीता, पाकिस्तान करेगा पहले गेंदबाजी

Pakistan vs Afghanistan Live Scorecard: बाबर आजम ने टॉस जीता, पाकिस्तान करेगा पहले गेंदबाजी

0
Pakistan vs Afghanistan Live Scorecard: बाबर आजम ने टॉस जीता, पाकिस्तान करेगा पहले गेंदबाजी

[ad_1]

नई दिल्ली. पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप में दूसरे वॉर्म अप मैच में अफगानिस्तान से भिड़ रही है. यह मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मोहम्मद नबी की अगुवाई में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. पाकिस्तान को पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान की टीम के साथ खेलना है.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वॉर्म अप मैच कब खेला जाएगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वॉर्म अप मैच बुधवार (19 अक्टूबर) को खेला जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वॉर्म अप मैच कहां खेला जाएगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वॉर्म अप मैच ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन मैदान में खेला जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वॉर्म अप मैच किस समय खेला जाएगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वॉर्म अप मैच दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले दोपहर 1.00 बजे होगा.
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वॉर्म अप मैच का लाइव टेलिकास्ट कहां देखें?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वॉर्म अप मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वॉर्म अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वॉर्म अप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं. मैच की लाइव अपडेट्स के लिए हमारी वेबसाइट News18 Hindi को फॉलो करिए.

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

अफगानिस्तान: डार्विश रसूली, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहीम जादरान, उस्मान गनी, नजीबुल्ला जादरान, मोहम्मद नबी (कप्तान), अजमतुल्लाह ओमरजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), मुजीब उर रहमान, कैस अहमद, राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, फरीद अहमद मलिक, नवीन उल हक और फजल फारुकी.

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शान मसूद, फखऱ जमां, आसिफ अली, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह और मोहम्मद वसीम जूनियर.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here