Home Sports T20 World Cup 2022: अल्जारी जोसेफ की घातक गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज की उम्मीदों को किया जिंदा, जिम्बाब्वे की करारी हार

T20 World Cup 2022: अल्जारी जोसेफ की घातक गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज की उम्मीदों को किया जिंदा, जिम्बाब्वे की करारी हार

0
T20 World Cup 2022: अल्जारी जोसेफ की घातक गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज की उम्मीदों को किया जिंदा, जिम्बाब्वे की करारी हार

[ad_1]

हाइलाइट्स

वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ रन से जीत हासिल की
इस जीत ने उसके टी20 विश्व कप की उम्मीदें जिंदा रखी है
पहले मैच में वेस्टइंडीज को हार का सामना करन पड़ा था.

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप का पहला मैच हारने के बाद करो या मरो के मुकाबले में उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल की. अल्जारी जोसेफ की घातक गेंदबाजी के दम पर  31 रन की जीत ने टीम के टूर्नामेंट के सुपर 12 की उम्मीदों को जिंदा रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने जॉनसन चार्ल्स के 45 रन की पारी के दम पर 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाया. जवाब में जिम्बाब्वे की पूरी टीम 18.2 ओवर में 122 रन पर सिमट गई.

अल्जारी की घातक गेंदबाजी ने दिलाई जीत

154 रन का लक्ष्य रखने के बाद विंडीज गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ से जिम्बाब्वे को शुरुआत में ही बैकफुट पर धकेल दिया. अल्जारी जोसेफ ने रेजिस चकबवा और टोनी मुनयोंगा को क्लीन बोल्ड करते हुए टीम को कामयाबी दिलाई. यहां से मैच का रुख बदला और देखते ही देखते स्कोर 79 रन पर 6 विकेट हो गया. इसके बाद मैच वेस्टइंडीज की गिरफ्तर में आता चला गया और जिम्बाब्वे की टीम हार के करीब पहुंच गई. अल्जारी ने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 अहम विकेट चटकाए वहीं जेसन होल्डर ने 3.2 ओवर में 12 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को आउट किया.

चार्ल्स ने बचाई लाज

45 रन की पारी खेलकर जब जॉनसन चार्ल्स आउट हुए तो वेस्टइंडीज की टीम एक बार फिर से मुश्किल में नजर आ रही थी. जिम्बाब्वे ने अचानक से दबदबा बनाया और 101 रन 6 विकेट गिरा दिए. सिकंदर रजा की गेंदबाजी ने विंडीज टीम को काफी नुकसान पहुंचाया लेकिन रॉवमैन पॉवेल और अकील होसैन ने नीचले क्रम में आकर कुछ शानदार शॉट्स लगाते हुए स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया. पॉवेल ने 21 गेंद पर 28 जबकि अकील ने 18 गेंद का सामना कर 23 रन बनाए। जिम्बाब्वे के लिए रजा ने 3 जबकि मुजरबानी ने 2 विकेट अपने नाम किए.

Tags: Alzarri Joseph, Sikandar Raza, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, West Indies Cricket Team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here