[ad_1]
हाइलाइट्स
रिचर्ड्स और मियांदाद के बीच हुई साइकिल रेस
हार का जीत का निर्णय आप ही बताएं
पाकिस्तान जूनियर लीग में मेंटर हैं दोनों खिलाड़ी
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट (Pakistan Cricket) ने पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद और विव रिचर्ड्स का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों दिग्गज खिलाड़ी बीच मैदान में साइकिल से रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं. इस खूबसूरत वीडियो को शेयर करते हुए बोर्ड ने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘आज हमें एक बेहतर वीडियो दिखाएं, हम इंतजार करेंगे!’
शेयर किए वीडियो में दोनों पूर्व दिग्गज खिलाड़ी साइकिल पर सवार नजर आ रहे हैं. रिचर्ड्स और जावेद मियांदाद (Javed Miandad) अपने जमाने के बेस्ट क्रिकेटर रह चुके हैं. इस बीच दोनों खिलाड़ियों की मैदान में जब भी टकराव हुई, फैंस को एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला. फिलहाल दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान जूनियर लीग (Pakistan Junior League) में मेंटर की भूमिका अदा कर रहे हैं.
Show us a better video today, we will wait! 😍😍pic.twitter.com/yLyPPM494G
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 16, 2022
यह भी पढ़ें- VIDEO: हारिस रऊफ की तेजतर्रार गेंद से दुनिया चौंकी, बैटर की पलक झपकती उससे पहले स्टंप गायब!
बाबर आजम के स्ट्राइक रेट को लेकर चल रहे वाद विवाद पर हाल ही में विव रिचर्ड्स (Vivian Richards) ने अपना विचार रखा था. उन्होंने पीसीबी (PCB) को सलाह दी थी कि वह बाबर से बातचीत करें और जानने की कोशिश करें कि क्या कप्तानी का बोझ उन पर भारी तो नहीं पड़ रहा. इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि, बाबर और पीसीबी के बीच स्वस्थ संवाद होना चाहिए.
बात करें दोनों खिलाड़ियों के क्रिकेट करियर के बारे में तो रिचर्ड्स ने वेस्टइंडीज के लिए जहां 308 इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हुए 349 पारियों में 15261 रन बनाए हैं. वहीं मियांदाद के बल्ले से पाकिस्तान के लिए 357 इंटरनेशनल मुकाबले के 407 पारियों में 16213 रन निकले हैं. रिचर्ड्स के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 35 शतक और 90 अर्द्धशतक दर्ज हैं. वहीं मियांदाद के बल्ले से 31 शतक और 93 अर्द्धशतक निकले हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Javed Miandad, Pakistan, Pakistan cricket, Pcb, Vivian richards, West indies
FIRST PUBLISHED : October 19, 2022, 18:07 IST
[ad_2]
Source link