Home Sports VIDEO: हम अभी सेमीफाइनल के बारे में नहीं सोच रहे, रोहित शर्मा ने ऐसा क्‍यों कहा

VIDEO: हम अभी सेमीफाइनल के बारे में नहीं सोच रहे, रोहित शर्मा ने ऐसा क्‍यों कहा

0
VIDEO: हम अभी सेमीफाइनल के बारे में नहीं सोच रहे, रोहित शर्मा ने ऐसा क्‍यों कहा

[ad_1]

नई दिल्‍ली. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पहली बार वर्ल्‍ड कप में कप्‍तानी करने को लेकर उत्‍सुक हैं. उन्‍होंने कहा कि हमें पता है क‍ि हम लंबे समय से टी20 वर्ल्‍ड कप (T20 World Cup 2022) का टाइटल नहीं जीत सके है. टीम इंडिया अब सुपर-12 की तैयारी में जुटी हुई है. टीम ने अपने पहले वॉर्मअप मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी. वहीं आज न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. अब भारतीय टीम 23 अक्‍टूबर को पहले मैच में पाकिस्‍तान से भिड़ेगी. पिछले वर्ल्‍ड कप में पाक ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्‍त दी थी.

रोहित शर्मा से बातचीत का एक वीडियो बीसीसीआई ने पोस्‍ट किया है. इसमें भारतीय कप्‍तान ने वर्ल्‍ड कप में टीम की प्‍लानिंग और तैयारियों के बारे में बताया. रोहित शर्मा ने कहा, हम अभी सेमीफाइनल और फाइनल के बारे में नहीं सोच रहे हैं. हम हर विरोधी टीम को देख हैं और एक समय में एक मैच पर फोकस कर रहे हैं. यह मेरे लिए खुद को साबित करना का मौका भी है.

ऑस्ट्रेलिया में है अलग चैलेंज

उन्‍होंने कहा क‍ि हम घर में जीतकर आ रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में अलग तरह का चैलेंज है. ऐसे में हमें यहां की परिस्‍थितियों को समझना होगा. कई प्‍लेयर्स पहली बार यहां आए हैं. इस कारण हम यहां पहले आए. मालूम हो क‍ि भारतीय टीम 6 अक्‍टूबर को ऑस्ट्रेलिया आ गई थी. रोहित ने पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच को लेकर कहा कि यह हमेशा ब्‍लॉकबस्‍टर होता है. अधि‍क फैंस इसे देखने के लिए भी आते हैं. बतौर प्‍लेयर यह मैच सभी के लिए अहम है.

VIDEO: रवींद्र जडेजा ने दौड़ना शुरू किया, फैंस बोले- इसका मतलब आप ऑस्ट्रेलिया…

उन्‍होंने कहा क‍ि हम पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच से भले ही शुरुआत कर रहे हैं. ले‍किन हम रिलेक्‍स रहना चाहते हैं. सभी को अपने रोल के बारे में पता है. मैच में सभी शांत और एकाग्र होकर उतरेंगे. मालूम हो क‍ि भारत को सुपर-12 में पाकिस्‍तान, साउथ अफ्रीका और बांग्‍लादेश के अलावा 2 अन्‍य टीमों से भी खेलना है: ग्रुप से 4 ही टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी.

Tags: Australia, Rohit sharma, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here