Home Sports T20 World Cup Live Streaming: श्रीलंका को सुपर-12 में जाने के लिए चाहिए बड़ी जीत, कब और कहां देखें मुकाबला

T20 World Cup Live Streaming: श्रीलंका को सुपर-12 में जाने के लिए चाहिए बड़ी जीत, कब और कहां देखें मुकाबला

0
T20 World Cup Live Streaming: श्रीलंका को सुपर-12 में जाने के लिए चाहिए बड़ी जीत, कब और कहां देखें मुकाबला

[ad_1]

हाइलाइट्स

गुरुवार को श्रीलंका के लिए करो या मरो का मुकाबला
नीदरलैंड्स, श्रीलंका और नामीबिया में कौन जाएगा आगे

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में गुरुवार का दिन निर्णायक होने वाला है. ग्रुप ए से कौन की दो टीमें सुपर 12 में पहुंचने वाली हैं दिन के मुकाबलों के बाद इसका फैसला हो जाएगा. श्रीलंका, नीदरलैंड्स और नामीबिया इस रेस में शामिल है जबकि यूएई अपने दोनों मुकाबले हारकर पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.

श्रीलंका की टीम ने पहला मैच हारने के बाद जोरदार वापसी की और यूएई के खिलाफ 79 रन की बड़ी जीत दर्ज की. नीदरलैंड्स ने अब तक अपने दोनों मुकाबले जीते हैं जबकि नामीबिया के खाते में एक जीत है. अगर श्रीलंका की टीम नीदरलैंड्स को हरा देती है और नामीबिया को यूएई पर जीत मिलती है तो फिर तीनों ही टीमों के 4-4 अंक होंगे. सुपर 12 में जाने वाली टीमों का फैसला नेट रन रेट के आधार पर किया जाएगा.

दिन का पहला मैच

ग्रुप ए, मैच 9 क्वालीफायर टी 20 विश्व कप, श्रीलंका बनाम नीदरलैड्स
कब और कितने बजे होगा मैच: 20 अक्टूबर, (गुरुवार) सुबह 9:30 बजे (भारतीय समय)
कहां खेला जाएगा मैच: सिमंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग
कहां देखें इस मैच का लाइव टेलिकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
कहां देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग : डिज्नी+हॉटस्टार ऐप

नीदरलैंड्स: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, शारिज अहमद, बास डी लीड, पॉल वैन मीकेरेन, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, स्टीफ़न मायबर्ग, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह, लोगान वैन बीक, टॉम कूपर, ब्रैंडन ग्लोवर, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन, तेजा निदामनुरु और मैक्स ओ’डोव्ड।

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निस्सांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, कासुन रजिता, लाहिरू कुमारा (फिटनेस के अधीन), दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन

दिन का दूसरा मैच

ग्रुप ए, मैच 10 क्वालीफायर टी 20 विश्व कप, नामीबिया बनाम यूएई
कब और कितने बजे होगा मैच: 20 अक्टूबर, (गुरुवार) दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समय)
कहां खेला जाएगा मैच: सिमंड्स स्टेडियम, जिलॉन्ग
कहां देखें इस मैच का लाइव टेलिकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
कहां देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग : डिज्नी+हॉटस्टार ऐप

नामीबिया: गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जोहान्स जोनाथन स्मिट, दीवान ला कॉक, स्टीफन बार्ड, निकोल लॉफ्टी-ईटन, जान फ्रीलिंक, डेविड वीज़े, रुबेन ट्रम्पेलमैन, जेन ग्रीन, बर्नार्ड स्कोलट्ज़, तांजेनि लुंगामेनी, माइकल वैन लिंगेन, बेन शिकोंगो, कार्ल बीरकेनस्टॉक, लोहन लॉरेंस, पिक्की या फ्रांस

यूएई: सीपी रिजवान (कप्तान), वृत्य अरविंद, चिराग सूरी, कार्तिक मयप्पन, अहमद रजा, जहूर खान, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद वसीम, बासिल हमीद, आर्यन लकड़ा, फहद नवाज, काशिफ दाऊद, साबिर अली, अलीशान शराफू।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: सुल्तान अहमद, आदित्य शेट्टी, संचित शर्मा, विशु सुकुमारन और अयान खान।

Tags: Dushmantha Chameera, Sri Lanka Cricket Team, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here