Home Breaking News निर्भया जैसी दरिंदगी: कराहने की आवाज में नर्स ने कहा- तुम हाथ न लगाओ…पुलिस को बुलाओ, जल्दी करो, देर न हो जाए

निर्भया जैसी दरिंदगी: कराहने की आवाज में नर्स ने कहा- तुम हाथ न लगाओ…पुलिस को बुलाओ, जल्दी करो, देर न हो जाए

0
निर्भया जैसी दरिंदगी: कराहने की आवाज में नर्स ने कहा- तुम हाथ न लगाओ…पुलिस को बुलाओ, जल्दी करो, देर न हो जाए

[ad_1]

गाजियाबाद शहर के नंदग्राम इलाके में दिल्ली की 38 वर्षीय नर्स के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी होने का सनसनीखेज आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। वह नंदग्राम में भाई के घर से उसके जन्मदिन समारोह में शामिल होकर दिल्ली अपने घर लौट रही थी। भाई का आरोप है कि चार युवक बहन को 16 अक्तूबर की रात दस बजे स्कार्पियो गाड़ी में डाल जंगल में ले गए। वहां एक और ने मिलकर दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी। उसके हाथ बांधकर 18 की सुबह बोरी में बंद करके आश्रम रोड पर ही उसे सड़क किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है लेकिन घटना को संदिग्ध बताया है। इसलिए उसकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। नंदग्राम थाने में दर्ज एफआईआर में युवती के भाई ने बताया है कि बहन को दिल्ली नंदनगरी क्षेत्र में स्थित अपने घर जाना था। वह उसे आश्रम रोड पर मंदिर के पास ऑटो स्टैंड पर छोड़ आया था। वहीं से उसे अगवा किया गया।

सबसे पहले पहुंचे युवक पर टिकी शक की सुई

नर्स के सड़क किनारे पड़े होने की सूचना पुलिस को राहगीर ने दी लेकिन उससे पहले ही एक युवक वहां मौजूद था। पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह बार-बार बयान बदल रहा है। इससे पुलिस के शक की सुई उसी पर टिक गई है। 

 

पुलिस का कहना है कि घटना की सच्चाई का राज उसके सीने में दफन है। यह उसकी जुबां पर आते ही पूरा खुलासा हो जाएगा। यह युवक दिल्ली का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है। उसकी लोकेशन भी चेक की जा रही है।

 

पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने पहले बताया कि वह नर्स का परिचित है और उसका नाम आजाद है। घटना का पता चलने पर वह मौके पर पहुंचा था लेकिन थोड़ी ही देर में इससे पलट गया और बोला कि वह तो मौके पर गया ही नहीं था। 

 

पुलिस को सूचना देने वाले राहगीर ने बताया कि पुलिस के आते ही वह युवक वहां से चला गया था। उसके कपड़े खून से सने थे। जैसे ही पुलिस पहुंची, वह सिटी फॉरेस्ट की तरफ चला गया। उसने उसे आवाज भी दी लेकिन वह नहीं आया।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here