Home Breaking News महिलाओं की जिंदगी और सोशल मीडिया, अमर उजाला वेबिनार शाम चार बजे से

महिलाओं की जिंदगी और सोशल मीडिया, अमर उजाला वेबिनार शाम चार बजे से

0
महिलाओं की जिंदगी और सोशल मीडिया, अमर उजाला वेबिनार शाम चार बजे से

[ad_1]

Amar Ujala Webinar: आज के समय में सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी में एक अलग जगह बना चुका है। ऐसे में लोग न सिर्फ काफी संख्या में फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब जैसे अन्य प्लेटफॉर्म से जुड़े हैं, बल्कि रोजाना इनका इस्तेमाल भी करते हैं। वहीं, अगर यूं कहा जाए कि आज के दौर में सोशल मीडिया ने लगभग सभी की जिंदगी पर कुछ न कुछ असर डाला है, तो शायद इसमें कुछ गलत न हो। इसी बात को विस्तार से समझने के लिए कि सोशल मीडिया ने महिलाओं की जिंदगी को किस तरह से बदला है। इसके लिए अमर उजाला आयोजित करने जा रहा है एक वेबिनार, जिसमें कुछ जानी-मानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हमारे साथ होंगी। तो फिर हो जाइए तैयार इस वेबिनार से जुड़ने के लिए…

समय और स्थान

  • ये वेबिनार 21 अक्तूबर 2022, शुक्रवार शाम 4 से 5 बजे तक अमर उजाला के यूट्यूब चैनल पर आयोजित किया जाएगा। आप सभी यहां जुड़ सकते हैं।
अतिथियों पर एक नजर:-

सोनम एम. पुरी

  • सोनम एम. पुरी एक ब्लॉगर हैं और ये महिलाओं के स्वास्थ्य पर लिखती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर इनके साथ 43 हजार से भी ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। महिलाओं को लेकर सोनम एम. पुरी अपनी बातें अमर उजाला के बेबिनार में रखेंगी।

अभिलाषा शर्मा

  • अभिलाषा शर्मा भी सोशल मीडिया की दुनिया में एक जाना-माना नाम है, जिनके साथ इंस्टाग्राम पर 34 हजार से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। अभिलाषा पेशे से न्यूट्रिशनिस्ट हैं। वेबिनार में जुड़कर ये भी अपनी बात रखेंगी।

दीप्ती नानवानी

  • दीप्ती नानवानी इन्फ्लुएंसर हैं और पेशे से एक मेकअप आर्टिस्ट हैं। सोशल मीडिया पर 19 हजार से ज्यादा लोग इनके साथ जुड़े हैं। वहीं, शुक्रवार को उमर उजाला के कार्यक्रम में ये भी महिलाओं को लेकर अपनी बात रखेंगी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here