Home Sports ‘पाकिस्तान 23 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले में हिस्सा न ले’ : BCCI के बयान पर पूर्व PAK क्रिकेटर ने की टिप्पणी

‘पाकिस्तान 23 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले में हिस्सा न ले’ : BCCI के बयान पर पूर्व PAK क्रिकेटर ने की टिप्पणी

0
‘पाकिस्तान 23 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले में हिस्सा न ले’ : BCCI के बयान पर पूर्व PAK क्रिकेटर ने की टिप्पणी

[ad_1]

हाइलाइट्स

कामरान अकमल ने पाकिस्तान की टीम को भारत के साथ नहीं खेलने को कहा है
टीम इंडिया ने करीब 14 सालों से पाकिस्तान की यात्रा नहीं की है
दोनों टीमों ने 9 सालों से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है

नई दिल्ली: बीसीसीआई (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अगले साल एशिया कप के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी. उनकी इस टिप्पणी के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) ने भी अगले साल वनडे विश्व कप के लिए भी अपने खिलाड़ियों को भारत भेजने पर असहमति जताई थी. पीसीबी की इस टिप्पणी के बाद अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल (Kamran Akmal) भी बीसीसीआई के खिलाफ बोलने वाले क्रिकेटरों की सूची में शामिल हो गए हैं.

कामरान ने एआरवाई न्यूज से कहा,” मेरा मानना है कि जय शाह का बयान अप्रत्याशित था. इस साल वह एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान दिखे थे. उन्हें अपनी राजनीति को खेल में बीच में नहीं खींचना चाहिए”.

उन्होंने आगे कहा,” एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान में होनी चाहिए और अगर ऐसा नहीं होता है तो पाकिस्तान को भारत के खिलाफ किसी भी स्तर पर नहीं खेलना चाहिए. चाहे वह आईसीसी के मैच हो, एशिया कप के मैच हो या फिर 23 अक्टूबर को होने जाने वाला टी20 विश्व कप मैच”.

‘टीम इंडिया ACC से एक पैसा नहीं लेती’: पूर्व सलामी बल्लेबाज का दावा, पाकिस्तान ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत आएगा

हालांकि 23 अक्टूबर को होने वाले इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें आमने सामने होंगी. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि बीसीसीआई की इस कार्रवाई का असर भारत में होने वाले पाकिस्तान के आगामी आईसीसी इवेंट्स पर हो सकता है.

बता दें कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते खेलों पर असर देखने को मिलता है. भारत ने 2008 के एशिया कप के बाद से पाकिस्तान की यात्रा नहीं की है. वही पाकिस्तान की टीम अंतिम बार 2016 में टी20 विश्व कप के लिए भारत आई थी. साथ ही दोनों देशों के बीच 2012-2013 के बाद से कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है.

Tags: BCCI, Jay Shah, Kamran akmal, Pakistan, Pcb, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here