[ad_1]

लिज ट्रस
– फोटो : instagram/elizabeth.truss.mp
ख़बर सुनें
ब्रिटेन में गहराते सियासी संकट के बीच लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह मात्र 44 दिन ही पीएम पद पर रहीं। उन्होंने 6 सितंबर को पीएम पद की शपथ ली थी। इससे पहले ट्रस कैबिनेट से वित्त मंत्री और गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने भी इस्तीफा दे दिया था।
रॉयटर्स ने बताया, लिज ट्रस ने कहा कि वह यूके के प्रधानमंत्री के रूप में इस्तीफा दे रही हैं। उनके आर्थिक कार्यक्रम को स्वीकार्यता नहीं मिली जिससे बाजारों में गिरावट आई और इसने उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को भी विभाजित कर दिया। लिज ट्रस ने कहा, जब तक उत्तराधिकारी नहीं चुना जाता, मैं पीएम पद पर बनी रहूंगी।
#WATCH | Liz Truss resigns as the Prime Minister of the United Kingdom
I am resigning as the leader of the Conservative party. I will remain as Prime Minister until a successor has been chosen: Liz Truss
(Source: Reuters) pic.twitter.com/nR2t0yOP30
— ANI (@ANI) October 20, 2022
[ad_2]
Source link