[ad_1]
हाइलाइट्स
ब्रैड हैडिन पंजाब किंग्स के बने सहायक कोच
ट्रेवर बेलिस हैं टीम के मुख्य कोच
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर हैं ब्रैड हैडिन
नई दिल्ली. फिलहाल तो भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के उपर टी20 वर्ल्ड कप का खुमार छाया हुआ है. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन से पहले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम ने ऑस्ट्रेलियाई पूर्व विकेटकीपर ब्रैड हैडिन (Brad Haddin) को सहायक कोच नियुक्त किया है.
ऑस्ट्रेलिया के ही ट्रेवर बेलिस (Trevor Bayliss) मौजूदा समय में पंजाब किंग्स के मुख्य कोच हैं. ऐसे में आईपीएल के 16वें सीजन में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि बेलिस और हैडिन की जोड़ी क्या कमाल दिखाती है. पंजाब किंग्स से पहले बेलिस और हैडिन की जोड़ी सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के लिए एक साथ काम कर चुकी है.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से भिड़ने मेलबर्न पहुंची भारतीय टीम, खिलाड़ियों ने शेयर की दिलकश तस्वीर
ब्रैड हैडिन का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
ब्रैड हैडिन ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए कुल 226 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 256 पारियों में 6789 रन निकले हैं. हैडिन ने टेस्ट क्रिकेट में 66 मैच खेलते हुए 112 पारियों में 32.99 की औसत से 3266, वनडे में 126 मैच खेलते हुए 115 पारियों में 31.53 की औसत से 3121 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 34 मैच खेलते हुए 29 पारियों में 17.48 की औसत से 402 रन बनाए हैं.
ब्रैड हैडिन के नाम टेस्ट क्रिकेट में चार शतक और 18 अर्द्धशतक एवं वनडे में दो शतक और 16 अर्द्धशतक दर्ज है. ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज के बल्ले से टी20 क्रिकेट में एक भी शतक या अर्द्धशतक नहीं निकले हैं.
ब्रैड हैडिन का आईपीएल प्रदर्शन:
ब्रैड हैडिन ने आईपीएल में महज एक मुकाबला खेला है. इस दौरान उनके बल्ले से एक पारी में 18.0 की औसत से 18 रन निकले हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 163.64 का रहा है. हैडिन के बल्ले से आईपीएल में कुल दो चौके और एक छक्का निकला है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Indian premier league, IPL, Punjab Kings
FIRST PUBLISHED : October 20, 2022, 19:09 IST
[ad_2]
Source link