Home Breaking News PM Modi Visit: उत्तराखंड में मोदी, हिमाचल तक अहसास, सुर्खियों में पोशाक, चुनावी रण गरमाने में कामयाब

PM Modi Visit: उत्तराखंड में मोदी, हिमाचल तक अहसास, सुर्खियों में पोशाक, चुनावी रण गरमाने में कामयाब

0
PM Modi Visit: उत्तराखंड में मोदी, हिमाचल तक अहसास, सुर्खियों में पोशाक, चुनावी रण गरमाने में कामयाब

[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं, लेकिन उनका अहसास हिमाचल तक पहुंचा हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से लगाव है, उसी तरह हिमाचल से भी उनका लगाव है। खास बात यह है कि कुछ समय बाद हिमाचल में चुनाव होने हैं, और ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने उत्तराखंड दौरे से हिमाचल को जोड़ने की पूरी कोशिश की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार अपनी पोशाक से लोगों का ध्यान खींचते हैं। और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। पीएम मोदी जिस पोशाक को पहनकर उत्तराखंड पहुंचे हैं, उसका संबंध हिमाचल से है। उत्तराखंड के जौनसार क्षेत्र और हिमाचल का ये क्षेत्र है। पीएम मोदी ने जो पोशाक पहनी है उसे हिमाचल और जौनसार का खास परिधान चोला डोरा कहते हैं।

बताया जा रहा है कि ये पोशाक उन्हें हिमाचल की एक महिला ने तोहफे में दी थी। पीएम मोदी शारीरिक रूप से भले ही उत्तराखंड में थे, लेकिन भावनात्मक रूप से उन्होंने हिमाचल को भी जोड़ा। इस पोशाक के जरिए उन्होंने अपने आने का अहसास हिमाचल तक कर दिया। उत्तराखंड की जमीन से प्रधानमंत्री हिमाचल के लोगों का दिल छू गए।

प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड की जमीन से हिमाचल के चुनावी रण को गरमा गए। ऐसा दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री इस पारंपरिक पोशाक में उत्तराखंड आए हैं।

इसे हिमाचल और जौनसार का खास परिधान चोला डोरा कहते हैं। हिमाचल की एक महिला से तोहफे में मिली इस पोशाक पर हाथ से कारीगरी की गई है। पीएम मोदी ने महिला से वादा भी किया था कि जब वे किसी ठंडी जगह पर जाएंगे तो जरूर ये ड्रैस पहनेंगे। 

 

इससे पहले भी तीन बार पीएम मोदी जब केदारनाथ आए थे उनका पहनावा काफी चर्चा में  रहा था।

ये भी पढ़ें…PM Modi In Kedarnath: छठवीं बार बाबा के दर पर पीएम मोदी ने लगाई हाजिरी, की राष्ट्र कल्याण की कामना, तस्वीरें

 

कुल मिलाकर अपने इस दौरे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल चुनाव का संदेश दे गए। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here