[ad_1]
सिडनी. कप्तान एरॉन फिंच ने शुक्रवार को कहा कि आईसीसी टी20 विश्व कप अभियान के लिये बैक-अप विकेटकीपर के बजाय ऑल राउंडर कैमरून ग्रीन का चयन कर गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने जोखिम लिया है. ग्रीन को गुरुवार को चोटिल रिजर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंगलिस की जगह ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम में शामिल किया गया.
फिंच ने मैच पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हमने जोखिम लिया है कि अतिरिक्त विकेटकीपर को नहीं लिया जिसमें निश्चित रूप से थोड़ा जोखिम शामिल है, लेकिन हमें लगता है कि हालांकि कैम (ग्रीन) हमें टीम में थोड़ा बेहतर संतुलन देगा.’ उन्होंने हालांकि कहा कि ग्रीन को बतौर ‘कवर’ रखा गया है और वह शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच में नहीं खेलेंगे.
इस फैसले के पीछे कारणों के बारे में पूछने पर फिंच ने कहा, ‘हमने कुछ आंकड़ें देखे और मुझे लगता है कि टी20 क्रिकेट में बीते समय में 0.5 प्रतिशत ही ऐसा मौका आया है जब विकेटकीपर मैच के दिन बाहर हुआ है.’ उन्होंने कहा, ‘हमें लगता है कि हालांकि अगर मैच से पहले कुछ होता है और इससे वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाता है जैसे ट्रेनिंग के दौरान तो तब भी इससे निपटने के लिये काफी समय रहेगा. इसके पीछे यही कारण था.’
टी20 वर्ल्ड कप: भारत vs पाकिस्तान मैच को लेकर ये क्या बोल गए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज
फिंच ने कहा, ‘यह निश्चित रूप से जोखिम है, इसमें कोई शक नहीं है. लेकिन हम एक तेज गेंदबाज, बल्लेबाज और एक ऑलराउंडर का कवर करने की तुलना में शायद इस जोखिम को लेने के लिये तैयार हैं.’
फिंच ने यह भी कहा कि अगर मैथ्यू वेड चोटिल हो जाते हैं, तो डेविड वॉर्नर के विकेटकीपर की भूमिका निभाने की संभावना है. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि शायद डेवी वॉर्नर. उसने कल थोड़ा अभ्यास किया था. शायद मैं भी ऐसा कर सकता. शायद कप्तानी करना और विकेटकीपर करना थोड़ा मुश्किल होता है, जब आपने ऐसा पहले नहीं किया हो.’
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aaron Finch, Australia, Cameron Green, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 21, 2022, 19:28 IST
[ad_2]
Source link