Home Sports VIDEO: बिग बी ने IND VS PAK मुकाबले से पहले कविता पढ़ कर बढ़ाया टीम इंडिया का जोश

VIDEO: बिग बी ने IND VS PAK मुकाबले से पहले कविता पढ़ कर बढ़ाया टीम इंडिया का जोश

0
VIDEO: बिग बी ने IND VS PAK मुकाबले से पहले कविता पढ़ कर बढ़ाया टीम इंडिया का जोश

[ad_1]

हाइलाइट्स

बिग बी ने टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
शो के दौरान सुनाई ‘नीली जर्सी’ कविता
भारत-पाक का महामुकाबला 23 को

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच महामुकाबले में बस 2 दिन शेष हैं. दोनों देशों के फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों टीमें 23 अक्टूबर को एक-दूसरे खिलाफ अपने पहले मुकाबले का आगाज करेगी. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली भारतीय टीम मेलबर्न पहुंच चुकी है और जमकर तैयारी कर रही है.

भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने की लिस्ट में अब बॉलीवुड के सबसे बड़े दिग्गज अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) भी जुड़ गए हैं. अमिताभ बच्चन ने अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक एपिसोड में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए एक कविता सुनाई. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

अमिताभ बच्चन की पूरी कविता :

ऐ नीली जर्सी वालों.. 130 करोड़ सपनों के रखवालों.. दिखा के जज्बा लहरा दो तिरंगा इस बार फिर से विश्व कप उठालो.. ए नीली जर्सी वालों…

तुम्हारी बल्लेबाजी के सामने कौन है, जो झुका नहीं है.. भेद सके जो बल्लेबाजी तुम्हारी ऐसा बल्ला बना नहीं है…

तुम बस अपनी मेहनत का सिक्का उछालो.. ऐ नीली जर्सी वालों.. ऐ नीली जर्सी वालों…

माना की ये इम्तेहान बड़ा है, लेकिन तुम्हारे पीछे पूरा हिंदुस्तान खड़ा है….

एक बार हमें फिर से 2007 की खुशी लौटा दो… ऐ नीली जर्सी वालों 130 करोड़ सपनों के रखवालों… इस बार फिर से विश्व कप उठा लो…

Team India T20 World Cup Match, Team India T20 World Cup Shedule, Team India T20 World Cup Time, Team India T20 World Cup Date Time

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के मैच.

बता दें कि टीम इंडिया के खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने हाल में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीती और फिर ऑस्ट्रेलिया को वार्मअप मैच में हराया.
भारतीय टीम पिछले साल पाकिस्तान से मिली 10 विकेट से हार का बदला जरूर लेना चाहेगी. पिछली बार 2021 के टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी.

Tags: Amitabh bachchan, Kaun banega crorepati, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here