Home Breaking News Gang Rape: झारखंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 10 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

Gang Rape: झारखंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 10 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

0

[ad_1]

सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 20 अक्तूबर की शाम अपने मित्र के साथ कहीं बाहर गई थी। वे सड़क किनारे बात कर रहे थे, इसी बीच 8-10 लोग आए और पहले उनके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद वे उसे जबर्दस्ती सूनसान स्थान पर ले गए और दुष्कर्म किया। 

गैंगरेप

गैंगरेप
– फोटो : फाइल फोटो

ख़बर सुनें

झारखंड के  पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में 26 साल की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवती के साथ 10 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की सनसनीखेज करने वाली खबर आई है। घटना गुरुवार को हुई थी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता एक नामचीन आईटी कंपनी में काम करती है।
पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। चाईबासा पुलिस के अनुसार आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 20 अक्तूबर की शाम अपने मित्र के साथ कहीं बाहर गई थी। वे सड़क किनारे बात कर रहे थे, इसी बीच 8-10 लोग आए और पहले उनके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद वे उसे जबर्दस्ती सूनसान स्थान पर ले गए और दुष्कर्म किया। 

वर्क फ्रॉम होम कर रही है पीड़ित युवती
पीड़िता ने बताया कि वह वर्क फ्रॉम होम कर रही है। वह अपने मित्र के साथ दोपहिया वाहन से गुरुवार शाम चाईबासा के पुराने एरोड्रम इलाके में गई थी। पश्चिम सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि मामले में मुफस्सिल पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता का पर्स व मोबाइल ले उड़े
घटना में लिप्त लोगों की पहचान के लिए जांच की जा रही है। दुष्कर्म के बाद आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़ कर फरार हो गए। उन्होंने उसका पर्स और मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। चाईबासा के सदर अस्पताल में उसका मेडिकल चेकअप किया गया।

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here